केन्द्रीय राज्य मंत्री एम जे अकबर ने दिया इस्तीफा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

केन्द्रीय राज्य मंत्री एम जे अकबर ने दिया इस्तीफा


नई दिल्ली, 17 अक्टूबर । केन्द्रीय राज्य मंत्री एम जे अकबर ने इस्तीफा दे दिया है। एमजे अकबर ने इस्तीफे के बाद कहा है कि न्याय के लिए व्यक्तिगत लड़ाई लड़ते रहेंगे। मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए गए हैं जिसके चलते मैं अपने पद से इस्तीफ दे रहा हूं और निजी तौर पर केस लडूंगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शुक्रगुजार हूं कि मुझे देश सेवा का मौका दिया। वहीं पीड़िता प्रिया रमानी ने कहा कि एमजे अकबर के इस्तीफे से हमारे आरोप सही साबित हुए और अब मैं उस दिन की प्रतीक्षा करुँगी जब मुझे अदालत में न्याय मिलेगा। वहीं मंगलवार को एम जे अकबर द्वारा दायर मानहानि मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 अक्टूबर तय की है। पटियाला हाउस अदालत में इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन बाद में अदालत ने तय किया कि इस मामले को विस्तृत रुप से सुनने के लिए अगली तारीख दिया जाना उचित है। ज्ञात रहे कि केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों के खिलाफ पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की है। विदेश राज्यमंत्री अकबर ने रमानी पर जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने पत्रकार के खिलाफ मानहानि से जुड़े दंडात्मक प्रावधान के तहत मुकदमा चलाने का अनुरोध किया है। दुनिया भर में यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए "मी टू" अभियान ने हाल ही में भारत में जोर पकड़ा है और एक के बाद एक कई क्षेत्रों से जुड़े लोगों के खिलाफ कथित यौन शोषण के मामले सामने आए हैं। इसी कड़ी में प्रिया रमानी ने केन्द्रीय मंत्री पर सोशल मीडिया पर आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि पत्रकार प्रिया रमानी ने यह कैंपेन एक साल पहले मैग्जीन में लेख के माध्यम से शुरू किया था। अकबर ने लिखा कि अगर मैने कुछ नहीं किया तो खबर क्या है? लेकिन अटकलें और अपमानजनक माहौल खड़ा किया जा रहा है। कुछ आरोप पूरी तरह से सुनी हुई बातों पर आधारित और निराधार हैं। सुतपा पॉल सहित अन्य लोगों ने कहा है कि मैने कुछ नहीं किया। शुमा राहा ने कहा है कि वे स्पष्ट करना चाहती हैं कि मैने कुछ नहीं किया। एक महिला अंजू भारती ने बेतुका आरोप लगाते हुए दावा किया कि मैं स्वीमिंग पूल में पार्टी कर रहा था, जबकि मैं तो तैरना भी नहीं जानता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें