अणुव्रत समिति गुवाहाटी ने आतिशबाजी के नुकसान पर जागरूकता अभियान चलाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अणुव्रत समिति गुवाहाटी ने आतिशबाजी के नुकसान पर जागरूकता अभियान चलाया


गुवाहाटी, 5 नवम्बर । अणुव्रत समिति गुवाहाटी ने दीपावली की आतिशबाजी से पर्यावरण को पहुंचने वाले नुकसान एवं ध्वनि प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देने के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर प्रचार सामग्री के अंतर्गत जारी किए गए पोस्टर का विमोचन वरिष्ठ उपासक मूल चंद सुराणा ने किया। समिति के पदाधिकारियों ने फैंसी बाजार, चाय गली, जैन मंदिर, ए टी रोड व शुभम ईलीट जैसे विभिन्न रिहायशी आवासों में यह जागरूकता अभियान चलाया। 

विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें


गांधी बस्ती स्थित शुभम इलीट में बच्चों को आज आतिशबाजी से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए अणुव्रत समिति गुवाहाटी के अध्यक्ष छत्तरसिंह चोरड़िया ने अपने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत किया। सचिव नवरतन गधैया ने उद्देश्य व्याख्या करते हुए कहा कि आतिशबाजी पर्यावरण एवं ध्वनि प्रदूषण के लिए अति हानिकारक है। आतिशबाजी में खर्च करने वाले पैसों से किसी जरूरतमंद व असहाय व्यक्ति की अगर सहायता की जाए तो वह आतिशबाजी से भी बेहतर होगी। समिति के पूर्व अध्यक्ष निर्मल सामसुखा ने पटाखों से निकली हुई रासायनिक बारूदी दुर्गंध से होने वाली हानियों के बारे में बताया और बच्चों से यह अनुरोध किया कि वह दीपावली में पटाखों से दूर रहकर पर्यावरण को संतुलित बनाने में अपना योगदान दें। ज्ञानशाला की शिक्षिका ललिता शामसुखा ने बच्चों को पर्यावरण संबंधित कई प्रश्न पूछे जिसका बच्चों ने सटीक जवाब दिया। शुभम एलिट सोसायटी के राम लाल रांका ने अणुव्रत समिति का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भंवर लाल लोढा, नरेंद्र लोढ़ा, समता लोढा, नीलेश पगारिया, संजय चौरडिया, चंदा नाहटा, अनिल पगारिया, महेंद्र चोरड़िया, चंद्रप्रकाश निमोदिया, बजरंग दोषी के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सदस्य भर्ती अभियान भी चलाया गया जिसमे तेरापंथी समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों को भी सदस्य बनाया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें