ओपी राठी व श्रीराम चाण्डक बने माहेश्वरी सेवा ट्रष्ट के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ओपी राठी व श्रीराम चाण्डक बने माहेश्वरी सेवा ट्रष्ट के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

संयुक्त मंत्री के पद पर श्री पवन साबू व जन सम्पर्क अधिकारी के रूप में श्री दाउलाल सारडा सर्वसम्मति से नियुक्त

गुवाहाटी, 5 नवम्बर ।  गत रविवार 4 नवम्बर को आसाम माहेश्वरी भवन में सम्पन्न हुयी आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रष्ट के न्याष परिषद की एक महत्वपूर्ण सभा में सर्वसम्मति से नये अध्यक्ष के रूप में श्री ओमप्रकाश राठी (सी.एस), उपाध्यक्ष (प्रथम) पद पर श्री श्रीराम चाण्डक, संयुक्त मंत्री के पद पर श्री पवन साबू व जन सम्पर्क अधिकारी के रूप में श्री दाउलाल सारडा को सम्मति से नियुक्त किया गया। उपरोक्त पदो पर नियुक्तिया सत्र के वर्तमान अध्यक्ष श्री रमेश राठी के स्वैच्छिक त्यागपत्र की स्वीकृति के कारण हुयी। नवीन अध्यक्ष श्री राठी ने ट्रष्ट अध्यक्ष पद की स्वीकार्यता देते हुये अपने सम्बोधन में निष्पक्षता व निष्काम भाव से समाज के प्रति अपने कर्त्तव्य रूपी दायित्व के निर्वहन की दृढता को दौहराते हुये माहेश्वरी भवन की बैहत्तर सैवायें से समाज लाभान्वित हो और समाज गौरव में उत्तरोत्तर बद्धी हो के लिऐ सभी से रचनात्मक सहयोग की कामना की। नये प्रकल्प के लिये भूमि अधिग्रहण करने व रचनात्मक कदम उठाने के लिए विशेष समिति का गठन व समाज तक ट्रष्ट के कार्यक्लाप व नवीन प्रकल्प के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से जन सम्पर्क समिति का भी गठन किया गया। ये जानकारी ट्रस्ट के मंत्री रमेश चाण्डक द्वारा दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें