गुवाहाटी गौशाला में मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा का दीपावली प्रीति सम्मेलन संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी गौशाला में मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा का दीपावली प्रीति सम्मेलन संपन्न



सभी घटकों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया

गुवाहाटी, 8 नवम्बर । मारवाड़ी सम्मेलन की गुवाहाटी शाखा के सौजन्य से गुवाहाटी गौशाला में दीपावली प्रीति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सभी घटकों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर इस प्रीति सम्मेलन में अपनी सहभागिता दिखाई। उल्लेखनीय है कि मारवाड़ी सम्मेलन के सौजन्य से हर वर्ष दीपावली प्रीति सम्मेलन मनाया जाता है। जिसमें सभी लोग एक दूसरे को दीपावली को बधाई देते हैं एवं अपने से बड़े बुजुर्गों को प्रणाम करके उनसे आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। 

विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें


कार्यक्रम संयोजक मक्खन लाल अग्रवाल ने बताया कि इस सम्मेलन में समाज के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष राजकुमार रिंगानिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। एवं समाज के वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप भुवालका, सचिव सुशील गोयल के अलावा सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिकरीया, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) अशोक अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री राजकुमार तिवारी भी उपस्थित थे। इस समारोह में सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओंकार मल अग्रवाल और पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव भगवान शर्मा भी उपस्थित थे। मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा के अध्यक्ष पवन जाजोदिया, निवर्तमान अध्यक्ष संपत मिश्र, उपाध्यक्ष विनोद लोहिया, सचिव निरंजन सिकरीया, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, प्रदीप जैन, सम्मेलन महिला शाखा की अध्यक्ष मंजू पाटनी, कार्यकारी अध्यक्ष शारदा केडिया, रितु अग्रवाल भी उपस्थित थी। प्रीति सम्मेलन में माहेश्वरी समाज, जैन समाज, तेरापंथ समाज, ब्राह्मण समाज के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।। सभी ने अपने बुजुर्गों को प्रणाम कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। गौशाला के अध्यक्ष रामगोपाल हरलालका, उपाध्यक्ष जयप्रकाश गोयंका, ललित धानुका के अलावा ट्रस्ट इंचार्ज देवी प्रसाद जालान, अशोक धानुका, मानिकचंद जालान, लोकनाथ मोर, सोमेंद्र शर्मा के अलावा काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अल्पाहार व्यवस्था में शंकर बिड़ला और सांवरमल अग्रवाल का सक्रिय सहयोग रहा।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें