गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर "एक शाम भारत की महान नारियों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज शाम 3 बजे से माछखोवा, गुवाहाटी स्थित प्रागज्योति आईटीए सेंटर के सेमिनार हॉल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर सभी सदस्याएं काफी उत्साहित हैं। शाखाध्यक्ष श्रीमती कंचन केजरीवाल ने बताया कि अपने आप मे निराले इस कार्यक्रम से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। अपने देश की सशक्त नारियों के बारे में जानने-सुनने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध महिलाओं की वेशभूषा को ड्रेस कोड रखा गया है। सदस्याओं को उनके जैसा आचरण कर उनकी महत्ता को उजागर करना है, जिस से सभी को प्रेरणा मिले। कार्यक्रम में समाज की बच्चियों को भी शामिल किया गया हैं ताकि वे आगे चल कर एक सशक्त नारी के रूप में उभरें। इसके अलावा मनोरंजन के लिए थीम पर आधारित नृत्य, लघु नाटिका, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी इत्यादि का भी मंचन होगा। कार्यक्रम में विशेषतः हमारे समाज की दो महिलाओं को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए "कर्मनिष्ठ नारी सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा। शाखा मंत्री ने सभी सदस्याओं एवम महिलाओं से समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
!->
मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा का "एक शाम भारत की महान नारियों के नाम" आज
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें