छत्रीबाड़ी महिला समिति ने अक्षय तृतीया पर सुंदरकांड पाठ किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

छत्रीबाड़ी महिला समिति ने अक्षय तृतीया पर सुंदरकांड पाठ किया


गुवाहाटी। छत्रीबाड़ी महिला समिति ने अक्षय तृतीया की सांय काल गुवाहाटी गौशाला हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया। इससे पहले भरी दुपहरी में गौशाला के ग्वाले एवं कर्मचारियों के बीच सरबत की बोतले वितरित की। साथ ही राह चलते रिक्शा चालक एवं ठेला चालक को भी शरबत की बोतले वितरित की। इस कार्य में कौशल्या पारीक, चंदा देवी मिश्र, कंचन सैनी, विजयलक्ष्मी दाधीच, कविता शर्मा, सरोज शर्मा, संतोष काबरा, यशोदा शर्मा, शीला शर्मा, सविता अग्रवाल के अलावा अन्य कई महिलाओं ने अपना योगदान दिया। महिला समिति ने आगामी निर्जला एकादशी के दिन भी इसी तरह के कार्यक्रम करने का प्रस्ताव भी लिया। गौरतलब है कि यह महिला समिति प्रत्येक मंगलवार की शाम गौशाला हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करती आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें