सड़कों पर जाम को लेकर सरकार का उदासीन रवैया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सड़कों पर जाम को लेकर सरकार का उदासीन रवैया


गुवाहाटी। महानगर में सड़कों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए सरकार कितनी उदासीन है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण पलटन बाजार स्थित के बी रोड में देखने को मिल जाएगा। इस रोड पर अगर सरकार ध्यान दे तो वाहन जाम का दबाव पलटन बाजार से भरलुमुख तक कुछ हद तक कम हो जाएगा। के बी रोड को आरएसएस के गुवाहाटी मुख्यालय केशव धाम रोड के नाम से भी जाना जाता है। यह सड़क पलटन बाजार से बिलपार किनारे-किनारे सीधी चाबी पुल तक जाती है। यह सड़क अगर पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाए तो पलटन बाजार से चाबी पुल, छत्रीबाड़ी, शराब भट्टी, फटासिल की और जाने वाले रिक्शा, ठेला, ऑटो भान जैसे छोटे वाहन के उपयोग में आ जाती है। परिणाम स्वरूप ए टी रोड पर जाम का दबाव कम हो जाएगा। पलटन बाजार की ओर केशव धाम, असम गोरखा सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण संस्थाओं का कार्यालय है। जबकि छत्रीबाड़ी तरफ भारतीय बापटिस्ट मंडली का कार्यालय है जिसमे जाने के लिए छत्रीबाड़ी केसी चौधरी रोड का उपयोग किया जाता है। अगर पलटन बाजार बिल पर सड़क तैयार हो जाए तो इस तरफ से इसका उपयोग हो सकता है। मगर यह सड़क पलटन बाजार और छत्रीबाड़ी दोनों तरफ पूर्ण रूप से बनकर तैयार है। लाखों रुपए की लागत से सीमेंट की ईट द्वारा निर्मित इस सड़क के बीचोबीच एक नाले की वजह से इसका उपयोग नहीं हो रहा है। महज 200 मीटर के नाले के कारण दोनों तरफ की पक्की सड़क बेकार साबित हो गई है। जब तक नाली पर सड़क बनेगी तब तक बाकी है हिस्सा टूट कर उपयोग के लायक नहीं रहेगा। सरकारी उदासीनता के चलते लाखों रुपए खर्च करके भी यह सड़क किसी भी काम नहीं आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें