लखीमपुर से ओम प्रकाश तिवारी
लखीमपुर। लखीमपुर केंद्रीय विद्यालय में इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में कुल 27 छात्र सम्मिलित हुए थे जिसमें से 26 छात्र उत्तीर्ण हुए तथा एक विद्यार्थी को कंपार्टमेंटल मिला। 26 उतीर्ण छात्रों में से 24 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा दो द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इस विद्यालय की इस परीक्षा में कुल 17 लड़के सम्मिलित हुए थे जिसमें से 16 छात्र उतीर्ण हुए तथा एक को कंपार्टमेंटल मिला। 16 उत्तीर्ण छात्रों में 14 प्रथम श्रेणी तथा दो द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार परीक्षा में सम्मिलित होने वाली लड़कियों की संख्या 10 थी और 10 में से पूरी तरह 10 लड़कियां परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं। इस तरह लड़कियों का उत्तर प्रतिशत 100% रहा। पूरे विद्यालय में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले रितुराज सैईकिया प्रथम स्थान पर रहे। इनका प्राप्त प्रतिशत 95% रहा। 92.6 प्रतिशत पाकर सुकन्या दत्त दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरा स्थान मानसी बोरा को मिला जिसका प्राप्तांक 91.6 % रहा। चौथे स्थान पर देबारशीश गोगई 90.6 % अंक लेकर रहे। इस तरह आज लखीमपुर केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों में उत्सुकता का माहौल रहा। खासकर लड़कियां काफी उत्सुक देखी गई क्योंकि उनका प्रतिशत 100% रहा और छात्रों का प्रतिशत 94.12 प्रतिशत रहा। विद्यालय में सबसे अधिक अंक कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रितुराज सैईकिया को आज विद्यालय की सभा में विद्यालय के प्राचार्य विवेक चौहान द्वारा सम्मानित किया गया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें