लखीमपुर से ओम प्रकाश तिवारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम परीक्षा फल घोषित
लखीमपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित बारहवीं कक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया। लखीमपुर के केंद्रीय विद्यालय में इस वर्ष 12वीं कक्षा में कुल कुल 42 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिनमें से 21 लड़कियां तथा 21 लड़के थे। जिसमें उत्तीर्ण होने वाले लड़कियों की संख्या लड़कों की अपेक्षा ज्यादा रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विद्यालय के विज्ञान शाखा में कुल 14 लड़कियां और 9 लड़के अर्थात 23 विद्यार्थी परीक्षा सम्मिलित हुए थे। जिसमें से जिसमें थे 20 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए तथा 3 को कंपार्टमेंटल मिला। 20 उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से 18 प्रथम श्रेणी से तथा 2 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वाणिज्य शाखा में कुल 2 लड़कियां और तीन लड़के अर्थात 5 विद्यार्थी परीक्षा सम्मिलित हुए थे। जिसमें से पांचों उत्तीर्ण हुए और यह पांचो विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कला संकाय में कुल 5 लड़कियां और 9 लड़के अर्थात 14 विद्यार्थी परीक्षा सम्मिलित हुए थे। जिसमें से 14 बच्चे उत्तीर्ण हुए। इन 14 बच्चों में से 12 बच्चे प्रथम श्रेणी तथा 2 बच्चे द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार लखीमपुर केंद्रीय विद्यालय की 12वीं कक्षा का परीक्षा फल सराहनीय रहा क्योंकि 42 में से 39 विद्यार्थी उतीर्ण हुए और 3 को कंपार्टमेंटल मिला। इन 39 उतीर्ण बच्चों में से 35 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए तथा 4 द्वितीय श्रेणी से। इस वर्ष इस विद्यालय में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयो में कला संकाय की रिनी गोगई ने 96.2% अंक प्राप्त कर सबसे अब्बल रही। विज्ञान शाखा में सबसे ज्यादा नंबर पाने वाली नाफिजा मासूम ने 92.20% अंक पाए ।तथा वाणिज्य संकाय में सबसे अधिक अंक पाने वाली कल्याणी कुंवर का प्राप्तांक 80% रहा। इस प्रकार सभी तीनों संकाय में लखीमपुर केंद्रीय विद्यालय में सबसे ज्यादा अंक पाने वाली भी लड़कियां ही रही। विद्यालय के कक्षा बारहवीं से संबंधित अभिभावकों ने इस अच्छे परीक्षा फल का सारा श्रेय विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षकों के परिश्रम को दिया है। साथ ही साथ उन लोगों ने विद्यालय के प्राचार्य विवेक कुमार चौहान के क्रियाकलापों की सराहना की है। लखीमपुर केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य विवेक कुमार चौहान ने इस वर्ष 12वीं कक्षा में जाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से आग्रह किया कि अभिभावक बच्चों पर ध्यान देकर विद्यार्थियों में हमारे साथ अध्ययन के प्रति जागरूकता लाने में सहयोग करें ताकि आगामी सत्र में 12वीं कक्षा का परीक्षा फल 100% किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक गण पूरी तरह परिश्रम करने के लिए तैयार हैं बस जरूरत है अभिभावकों की तरफ से थोड़ी सहयोग की।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें