बरपेटा से रवि अग्रवाल
बरपेटा। अंतरराष्ट्रीय मातॄ दिवस के उपलक्ष पर मारवाड़ी युवा मंच बरपेटा रोड शाखा और नलबाड़ी शाखा के संयुक्त तत्वाधान में नलबाड़ी स्थित शांति निवास वृद्ध आश्रम में मातृ दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मंडल की दोनों शाखाओं के कई सदस्य उपस्थित थे। सदस्यों ने महिलाओं के बीच विभिन्न तरह की जरूरी सामग्री वितरित की। बरपेटा रोड शाखा के अध्यक्ष, सचिव, महिला सदस्य एवं गणमान्य व्यक्तियों ने वृद्ध महिलाओं के साथ कुछ पल बिताए। मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश चाचान और सह मंत्री विनीत हरलालका विशेष रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। आश्रम के संचालक मुजीब उर रहमान ने ऐसे कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। मायुमं बरपेटा रोड शाखा के प्रचार सचिव पवन पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा द्वारा विभिन्न अवसरों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें