असमिया समाचार पत्र 'रंगियार बातोरी' का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असमिया समाचार पत्र 'रंगियार बातोरी' का शुभारंभ


रंगीया से अरुणा अग्रवाल

रंगिया। रंगिया से प्रकाशित किए जा रहे असमिया साप्ताहिक समाचार-पत्र 'रंगियार बातोरी' का मंगलवार 7 मई को शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन असम के सिंचाई, राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री भवेश कलिता ने किया। इस समाचार-पत्र के रंगिया मुरार स्थित कार्यालय कार्यालय प्रांगण मे सायं 7 बजे आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम मे मंत्री भवेश कलिता ने सभी को बधाई देते हुए आशा जताई कि यह समाचार-पत्र रंगिया और इसके आसपास के इलाकों की खबरें एक साथ प्रस्तुत करने में सक्षम होगा व पाठकों की समाचार एवं विचार संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करेगा तथा इस समाचार-पत्र के जरिए यहां के पाठकों को रंगिया में हो रही सभी घटनायें और जानकारियां प्राप्त हो सकेगी। साथ हि मौके पर उपस्थित प्रतिमा बरूआ कलाकृष्टी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष अजीत बर्मन ने  आशा प्रकट की कि यह समाचार-पत्र स्थानीय लोगों के लिए हितकारी होगा। इसके अलावा मौके पर उपस्थित दैनिक प्रतिबिम्ब लाइव तथा समाचार-पत्र के संपादक तफीकुद्दीन आहमेद ने बधाई देते हुए उम्मीद व्यक्त की, कि यह समाचार पत्र यहां के लोगों को समाचार पढ़ने  के प्रति आकर्षित करेगा आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम मे उपस्थित विशिष्ठ समाजसेवक जयंत कुमार कलिता ने इस मौके पर समाचार पत्र के परिचालको को शुभकामनायें दी। साथ ही कार्यक्रम मे उपस्थित  विशिष्ठ पत्रकार जयंत कुमार शर्मा ने अपना मंतव्य प्रस्तुत किया। रंगिया के विशिष्ट पत्रकार तथा इस समाचार-पत्र के मुख्य-संपादक नासिऊर रहमान की सहयोगीता मे आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन विशिष्ट सांस्कृतिक कर्मी तथा समाचार-पत्र के संपादक पल्लव पंकज पल्लव शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत मे समाचार-पत्र के स्वताधिकारी मुकुल बोरा ने सभी का धन्यवाद दिया। आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कर्मी प्रदिप शर्मा, दीपू काकोती, समाजसेवक मूशा अहमेद, दिनमनी डेका सहित रंगिया के विशिष्ट पत्रकार तापस समाद्दार, मुस्तफा कमाल अहमेद, परहेद अली, मिराजुल इस्लाम,नयन ज्योति कलिता, दिनेश अग्रवाल सहित रंगिया के सभी विशिष्ट व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें