गुवाहाटी। श्री मां कामाख्या सेवा ट्रस्ट गुवाहाटी द्वारा अंबुबाची मेला के उपलक्ष में कामाख्या गेट से कामाख्या मंदिर तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों से भी अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पदयात्रा कामाख्या गेट स्थित जेठमल सेठिया के आवास से प्रारंभ हुई एवं नीलांचल की पहाड़ियों पर चढ़ते हुए कामाख्या मंदिर में दर्शन के पश्चात समापन हुई। इससे पहले शनिवार की शाम को सेठिया के आवास पर ही सुंदरकांड का पाठ किया गया। रविवार को प्रात है 7 बजे से पदयात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें झंकार म्यूजिकल ग्रुप के जगदीश महतो, सीमा दास, सुनील ठाकुर ने सारे रास्ते भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत की। कामाख्या दर्शन के पश्चात आयोजन स्थल पर ही भंडारे का आयोजन किया गया।
৩৯- শর্মা জী, একটি বিশেষ কারণের জন্য ₹১১০১/- টাকা পাঠাতাম, দয়া করে কোনো ঠিকানা পাঠালে বাধিত হইতাম। ধন্যবাদ ম।
जवाब देंहटाएं