श्री मां कामाख्या सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल पदयात्रा आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री मां कामाख्या सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल पदयात्रा आयोजित


गुवाहाटी। श्री मां कामाख्या सेवा ट्रस्ट गुवाहाटी द्वारा अंबुबाची मेला के उपलक्ष में कामाख्या गेट से कामाख्या मंदिर तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों से भी अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पदयात्रा कामाख्या गेट स्थित जेठमल सेठिया के आवास से प्रारंभ हुई एवं नीलांचल की पहाड़ियों पर चढ़ते हुए कामाख्या मंदिर में दर्शन के पश्चात  समापन हुई। इससे पहले शनिवार की शाम को सेठिया के आवास पर ही सुंदरकांड का पाठ किया गया। रविवार को प्रात है 7 बजे से पदयात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें झंकार म्यूजिकल ग्रुप के जगदीश महतो, सीमा दास, सुनील ठाकुर ने सारे रास्ते भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत की। कामाख्या दर्शन के पश्चात आयोजन स्थल पर ही भंडारे का आयोजन किया गया।

1 टिप्पणी:

  1. ৩৯- শর্মা জী, একটি বিশেষ কারণের জন্য ₹১১০১/- টাকা পাঠাতাম, দয়া করে কোনো ঠিকানা পাঠালে বাধিত হইতাম। ধন্যবাদ ম।

    जवाब देंहटाएं

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें