बरपेटा। पिछले वर्ष असम सरकार ने राज्य के एक हजार लकड़ी के पुलों को पक्के पुल में बदलने का सदन में आश्वासन दिया था, लेकिन यह कोरा आश्वासन ही साबित हुआ है। नतीजन बरपेटा जिले के सत्रकनरा के चार नंबर बरदलनी इलाके में स्थित मंदिया-बाघबर को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल बुधवार को यकायक टूट गया। इस वजह से इलाके के दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्य इलाके से टूट गया है।
बताया गया है कि जर्जर हो चुका लकड़ी का पुल बुधवार को दिन के लगभग 10 बजे टूट कर पानी में समा गया। पुल के टूटने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर समय रहते पक्का पुल बन गया होता तो आज ग्रामीणों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। स्थानीय लोगों ने सरकार से अतिशीघ्र पक्का पुल बनाने की मांग की है। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें