पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ


नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने उन्हें शपथ दिलाई। मनमोहन सिंह छठी बार राज्यसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वो पांच बार असम से चुनकर राज्यसभा पहुंचे थे। शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और आनंद शर्मा सभापति के चैंबर में मौजूद थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कुछ भाजपा नेता भी वहां मौजूद थे। 86 वर्षीय मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में वापसी की है। उन्हें निर्विरोध चुना गया क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा था। सिंह इस वर्ष 14 जून को संसद के उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने के थोड़े अंतराल बाद राज्यसभा में लौटे हैं। इससे पहले उन्होंने लंबी अवधि के लिए राज्यसभा में असम राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें