सीमा सुरक्षा बल गुवाहाटी फ्रंटियर द्वारा पेंशन अदालत का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सीमा सुरक्षा बल गुवाहाटी फ्रंटियर द्वारा पेंशन अदालत का आयोजन


गुवाहाटी। सीमा सुरक्षा बल गुवाहाटी फ्रंटियर के द्वारा उत्तर पूर्व क्षेत्र के सीमा सुरक्षा बल के पेंशन धारियों एवं पेंशनर परिवार की पेंशन संबंधी समस्याओं का त्वरित निवारण करने के उद्देश्य से 23 अगस्त 2019 को प्रातः 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक सीमांत मुख्यालय के प्रांगण में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। 

डॉ जितेंद्र सिंह, माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री, लोक शिकायत और पेंशन ने वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा पेंशन अदालत का उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने पेंशन धारियों एवं पेंशनर्स परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि आपको किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है आपको जो भी पेंशन संबंधी समस्या होगी उसका निपटारा त्वरित रूप से इस अदालत के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान केंद्र सरकार पेंशन धारियों एवं पेंशनर परिवार के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत है। सीमा सुरक्षा बल के द्वारा आयोजित किए जा रहे इस प्रकार के कार्यक्रम काफी सराहनीय है। सीमा सुरक्षा बल अपने सेवारत एवं पेंशन धारी कर्मियों को बेहतर एवं स्वस्थ जीवन शैली बनाने के लिए सदैव तत्पर रहती है। इस पेंशन अदालत में उत्तर पूर्व क्षेत्र एवं पश्चिम बंगाल के कोच बिहार जिले के पेंशन धारी एवं पेंशनर परिवार आए तथा मौके पर ही अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं का निपटारा करवाया।

इस पेंशन अदालत ने पेंशन धारियों एवं पेंशनर परिवार को अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं को हल करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया। 210 से अधिक पेंशन धारियों एवं पेंशनर परिवार ने अपनी शिकायतों का निवारण इस अदालत के माध्यम से कराया तथा सीमा सुरक्षा बल के इस कदम से पेंशन धारियों एवं पेंशनर परिवार काफी प्रसन्न हुए।

चर्चा के दौरान अपनी स्वयं की पेंशन संबंधी समस्याओं के निवारण के अलावा पेंशन धारियों एवं पेंशनर परिवार ने कई अन्य सेवाओं को भी सीमा सुरक्षा बल में जोड़ने संबंधी बिंदु उठाएं। सीमा सुरक्षा बल गुवाहाटी फ्रंटियर उन बिंदुओं को संज्ञान में लेकर अपने उच्च मुख्यालयों को कार्रवाई के लिए प्रेषित करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें