नगांव। नगांव जिला में 37 नए करोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। नए संक्रमित मरीजों में 18 सेना के जवान बताए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगांव के मिसा स्थित सेना छावनी के एकांतवास शिविर में रह रहे सेना के जवानों का स्वैब टेस्ट किया गया था। जिसके बाद 18 जवानों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। सभी को इलाज के लिए तेजपुर स्थित सेना की बेस अस्पताल में भेज दिया है। वहीं अन्य आम नागरिकों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें