कल मिले लखीमपुर में और 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कल मिले लखीमपुर में और 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज



ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी

इसके साथ लखीमपुर जिले के कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 48

लखीमपुर। कल 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। इससे आम लोगों में भय व्याप्त है ।लखीमपुर के पानीगांव स्थित ओमप्रकाश दिनोदिया कॉलेज में सरकार द्वारा बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर के इन सभी 18 कोरोना पॉजिटिव लोगों में लखीमपुर के कोरदोईगुरी निवासी लक्खी नाथ डोले, किना पथार निवासी नयन कुमार देवरी, बरडूबी निवासी नावकांता डोले , केहुटोली धरमपुर निवासी राकीबुद्दीन , आदिसुति निवासी अजय मिली , सारेयाबारी सिलोनीबारी निवासी सुकूर अली , बरबील नारायणपुर निवासी दिव्य ज्योति डोले , बोरडूबी कुहीयारबारी निवासी राहुल तायुंग, रामपुर निवासी लाचीत दास , बालीछापोरी निवासी मनोज पेगू , तमार गांव निवासी देवराज डोले, तमार गांव निवासी मिहुल डोले , आदिसूती निवासी चंदन मिली ,आदिसूती निवासी मनोज तायद, बरबिल निवासी विमल पेगू, धुनागुरी निवासी कृष्णा राम पाएंगे ,पाटकुरी निवासी जयसिंह गौर तथा आदिसुति निवासी जयंत मिली हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा पानी गांव स्थित ओमप्रकाश दिनोदिया कॉलेज में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में कूल 79 बाहर से अपने स्थाई निवास आने वाले प्रवासी लोगों को क्वाॅरेंटाइन करके रखा गया था जिनमें अभी तक 39 लोगों कोरोना पॉजिटिव पाए गए । कुछ दिन पूर्व इसी क्वॉरेंटाइन सेंटर के 2 दिनों के भीतर 21 लोग करुणा पॉजिटिव पाए गए थे। कल पाए जाने वाले इन 18 करोना पॉजिटिव लोगों के साथ लखीमपुर जिले के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 48 हुई । जिसमें से एक मरीज चिकित्सा के उपरांत स्वस्थ होकर अस्पताल से रिहा कर दिया गया है । बाकी 47 चिकित्साधिन हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```