असम में कोरोना के 23 नए मरीज, कुल 1384 संक्रमित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम में कोरोना के 23 नए मरीज, कुल 1384 संक्रमित


गुवाहाटी। असम में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों की पुष्टि हो रही है, जिससे राज्य के स्वास्थ्य सेवा पर बोझ बढ़ता जा रहा है। हालांकि सभी मरीज दूसरे राज्यों से आने वाले हैं, जिन्हें राज्य में प्रवेश करते ही एकांतवास शिविर में रखा जा रहा है। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की वजह से कोरोना का सामाजिक संक्रमण का फैलाव होने की संभावना पर रोक लगी हुई है।

सोमवार राज्य के स्वास्थ्य, वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने 12.05 बजे ट्वीट कर बताया है कि राज्य में फिर से 23 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया है कि ११ बारपेटा, ५ उदलगुरी, ३ धुबरी, ३ दरंग, १ सोनितपुर में कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है।

राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1384 हो गया है। जिसमें 185 मरीज स्वस्थ्य होक अपने घरों को लौंट गए हैं। जबकि 1192 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जबकि चार मरीजों की मौत तथा तीन मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। 

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को बताया था कि अब तक कुल 1,00,483 सैंपलों की जांच हो गई है। जिसमें जेएमसीएच में 12,7322, एसएमसीएच में 9111, जीएमसीएच में 22,052, एएमसीएच में 5146, टीएमसीएच में 12,450, एफएएएमसीएच में 22,054 व आरएमआरसी में 12,905 सैंपलों की जांच हुई है, जबकि 4033 सैंपलों की जांच बाहर कराई गई है। (हि.स.)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```