गुवाहाटी। राज्य में सोमवार को अच्छी तादाद में कोरोना संक्रमित मरीज जहां स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए वहीं, 124 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य, वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने सोमवार की देर रात को 22 मरीजों की पुष्टि की। उससे पहले रात 09 बजे ट्वीट कर बताया है कि 73 नये कोरोना संक्रमितों की शिनाख्त हुई है। ज्ञात हो कि सोमवार को पहली बार 23, शाम को 06, रात को 73 तथा देर रात 22 मरीजों की पुष्टि हुई। इस तरह कल एक दिन में 124 मरीजों की पहचान हुई।
देर रात वाली जानकारी में 10 कामरूप ग्रामीण, 6 मोरीगाँव, 2 ग्वालपाड़ा व चार अन्य संक्रमित थे। 73 नये मरीजों में से हवाई यात्रा कर कुवैत से गुवाहाटी पहुंचने वालों में से 30, कछार में 12, कामरूप में 10, करीमगंज में 09, कोकराझार में 07, हैलाकांदी में 02, बरपेटा में 01, नगांव में 01 तथा जोरहाट में 01 मरीज शामिल हैं। सोमवार को कोरोना के लिहाज से काफी बेहदर दिन साबित हुआ। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलारत बड़ी तादाद में मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए हैं। इन मरीजों में गुवाहाटी के कालापहाड़ से 46, महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल से 22, तेजपुर मेडिकल कालेज अस्पताल से 13, जोरहाट मेडिकल कालेज अस्पताल से 01, फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कालेज अस्पताल से 02, सिलचर मेडिकल कालेज अस्पताल से 01 और असम मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाजरत 01 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए हैं। इस तरह असम में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1485 हो गई है, जबकि 284 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 1194 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें