अरुणा अग्रवाल
रंगिया। चीन द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री और व्यवहार के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के रंगिया नगर और ग्राम्य सदश्यों ने रंगिया मे आज चीन निर्मित सामाग्री का दाह कर प्रतिवाद व्यक्त किया। दल के कार्यकर्ताओ ने हाथो मे प्ले कार्ड लेकर शहर के मुख्य मार्गो पर प्रतिवादी जुलुस निकाला। जुलुस के दौरान शहर मे लोगो से चीन निर्मित सामाग्री वर्जित करने का आहवान किया गया। मालुम हो कि गत दिनो चीनी सेना के हमले मे भारतीय सेना के बीस जवान शहीद हो गये थे। साथ ही कई जवान घायल हो गये। उक्त घटना के बाद से लोगो मे चीन के प्रति रोष तथा चीन निर्मित सामाग्री वर्जित करने की मांग जोरो पर है। चीन राष्ट्र के विरूद्ध नारेबाजी करने के साथ लोगो से देशहित मे चीन निर्मित सामाग्री का क्रय-विक्रय बंद करने की मांग करने के बाद बजरंग दल की रंगिया जिला समिति के कार्यकर्ता हरदत्त वीरदत्त भवन मे उपस्थित हूवे। साथ ही उन्होंने भारतीय सेना के शहीद जवानो की आत्मा की चिरशान्ति हेतु प्रार्थना की गयी।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें