आर्थिक सुधार का रोडमैप तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ने बनायी कमेटी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आर्थिक सुधार का रोडमैप तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ने बनायी कमेटी



गुवाहाटी। आर्थिक सुधार का रोडमैप तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सोमवार को राज्य के वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा के नेतृत्व में तीन मंत्रियों की एक समिति का गठिन किया है। यह कमेटी सुभाष दास कमेटी द्वारा आर्थिक सुधार से संबंधित सौंपी गई रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद उस पर कार्रवाई के लिए रोडमैप तैयार करेगी।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को सुभाष दास के नेतृत्व में गठित आर्थिक सुधार से संबंधित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को सौंप दी है। यह कमेटी पिछले दिनों लॉकडाउन के मद्देनजर अर्थव्यवस्था की हुई दुर्गति के बाद आर्थिक सुधार से संबंधित उपाय सुझाने के लिए गठित की गई थी। इसका अध्यक्ष अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी सुभाष दास को बनाया गया था। जबकि, इसका सदस्य केएम बेजबरुवा, एमपी बेजबरुवा, जयदीप बरुवा, अमित शर्मा, गौतम गोस्वामी तथा कृष्णकांत बोरा को बनाया गया था।

इस कमेटी द्वारा कई दौर की बैठक एवं विशेषज्ञों से राय मशविरा करने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई। जो रिपोर्ट सोमवार को मुख्यमंत्री सोनोवाल को सौंपी गई। रिपोर्ट में छोटे व्यापारियों, परिवहन क्षेत्र, मोबाइल थिएटर, फिल्म प्रोडक्शन, कृषक, पशुपालक, कलाकार आदि को विशेष सुविधा देने संबंधी रिकोमेंडेशन किया गया है। राजधानी के खारघुली स्थित ब्रह्मपुत्र गेस्ट हाउस स्थित मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के सरकारी आवास पर आयोजित एक बैठक के दौरान यह रिपोर्ट कमेटी द्वारा सौंपी गई।

मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए इसके सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार इस पर कार्रवाई करने के प्रति प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने तत्काल ही राज्य के वित्त मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा के नेतृत्व में तीन मंत्रियों की एक कमेटी गठित कर दी। यह कमेटी आर्थिक सुधार से संबंधित कमेटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद इस पर क्रियान्वयन संबंधी रोडमैप तैयार करेगी।

कमेटी में डॉ विश्वशर्मा के साथ ही राज्य के परिवहन आदि मामलों के मंत्री चंद्रमोहन पटवारी एवं कृषि एवं पशुपालन आदि मामलों के मंत्री अतुल बोरा को भी सदस्य बनाया गया है।

मुख्यमंत्री के साथ हुई इस बैठक के दौरान कमेटी के सदस्यों के साथ ही डॉ हिमंत विश्वशर्मा, चंद्रमोहन पटवारी, अतुल बोरा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हृषिकेश गोस्वामी, मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार शांतनु भराली, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय लोहिया, वित्त विभाग के प्रधान सचिव समीर सिन्हा, ट्रांसफॉरमेशन एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रधान सचिव नितिन खड़े के साथ ही कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```