गुवाहाटी। गत शनिवार को लायंस क्लब इंटरनेशनल - डिस्ट्रिक्ट 322G का दूसरा वार्षिक कांफ्रेंस ज़ूम के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संपन्न हुआ, जिसमें 400 से अधिक लायंस सदस्यों ने भाग लिया। कांफ्रेंस का आग़ाज़ चेयरमैन रवि भाटी के सम्बोधन से हुआ। जिला अध्यक्ष लायन सुधीर चौधरी ने कांफ्रेंस की अध्यक्षता की और अब तक के अपने कार्यकाल में डिस्ट्रिक्ट के सभी क्लबों और सदस्यों द्वारा जरुरत मंदों की सेवा के लिए किये गए कार्यों की भरपूर प्रसंसा की। कैबिनेट सेक्रेटरी लायन राजेश अगरवाला ने अब तक के कार्यों का लेखा जोखा लायन सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर लायन जी. एस. होरा ने प्रभावी सदन के समक्ष अपना सम्बोधन पेश किया और जिले के लायंस द्वारा किये गए कार्यों की प्रसंशा की।
लायन सुधीर चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान विशेष योगदान के लिए, पूर्व जिला अध्यक्ष लायन डी. पी . बजाज, लायन राजेश अगरवाला (कैबिनेट सचिव) , स्वर्गीय लायन प्रेम चन्द अगरवाला, को अंतराष्ट्रीय प्रेजिडेंट मैडल, लायन सीमा गोयनका, लायन प्रेरणा अग्रवाल, और लायन मनोज भजनका को अंतराष्ट्रीय लीडरशिप मैडल से नवाज़ा। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिला अध्यक्ष ने २५ लायन सदस्यों को अंतराष्ट्रीय प्रेजिडेंट सर्टिफिकेट प्रदान की। पूर्व जिला अध्यक्ष लायन डी. पी. बजाज, पूर्व जिला अध्यक्ष लायन डॉ. एस. सी. दत्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष लायन राज कुमार मोर, पूर्व जिला अध्यक्ष लायन डॉ. श्याम सूंदर हरलालका, लायन डॉ. डी. सी. बोरकॉटोकी, लायन कालीपदा भट्टाचार्जी, लायन सुजीत खंडेलवाल, लायन जगदीश प्रसाद गोयनका और लायन जोहरीमल सुराणा को लाइफ टाइम एचईवीमेंटअवार्ड से सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष के अभी तक के कार्यकाल के दौरान पूरे ज़िले में ३४२ सदस्यों का नेट ग्रोथ रहा और ९ नए क्लब्स बने। लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी अनमोल ने जिले के प्रथम मॉडल क्लब बनने का गौरव प्राप्त किया। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF ) के जिला चेयरमैन लायन डी. पी. बजाज ने मेल्विन जोंस फेलो MJF के तहत लगभग ८०,००० डॉलर की राशि LCIF को प्रदान की जो कि इस जिले के लिए एक रिकॉर्ड है। यहाँ बताना जरुरी है की LCIF में दी जानेवाली रकम, जनहित के किसी कार्य के लिए क्लबों को ग्रांट के रूप में दिए जाते हैं। इस वर्ष लायंस ऑय हॉस्पिटल, गुवाहाटी ने १,४५,००० डॉलर की राशि LCIF से ग्रांट के रूप में प्राप्त की जो इस हॉस्पिटल के एक्सपेंशन के काम में लिया जायेगा। लायन प्रेरणा अग्रवाल (GLT Co-ऑर्डिनेटर एंड नेशनल trainer ) ने इस वर्ष रिकॉर्ड ११ टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप ( TTW )करवाए जो कि पूरे भारत में इतने ट्रेनिंग करवाने वाला दूसरा जिला रहा।
जिलाध्यक्ष लायन सुधीर चौधरी ने अपने कार्यकाल का थीम "TOUCH THE SOUL" रखा। उनका कहना है की किसी भी जरूरतमंद की मदद अगर आप दिल से नहीं करते हैं तो वो सेवा ब्यर्थ है। उन्होंने सब लायंस क्लब्स से अपील की, की उनके विजिट के दौरान, क्लब उनका गमोछा या गिफ्ट देकर अभिवादन न करें और पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने इससे चरितार्थ करके दिखाया। उनकी सोच है की अपने ही घर में कैसा सम्मान ?
सेवा कार्यों में सर्वप्रथम सितम्बर १९ में नार्थ ईस्ट में पहली बार ग्यारह लायंस क्लब ने मिलकर गुवाहाटी में हाट बाजार का आयोजन किया जिसमे लगभग १ करोड़ ५० लाख रूपए के सामान ११००० जरुरत मंद लोगों को मुफ्त में बितरित किये गए थे। लायंस के इमेज को बढ़ाने के लिए उन्होंने क्लब्स द्वारा लोगों में छत्तरी बितरित करवाए। जिलाध्यक्ष ने दूर प्रवास के क्लब्स द्वारा १०० सिलाई मशीन बितरित की और १५ कमर्शियल वाटर फिल्टर्स लगवाए। उनकी अगवाई में नवंबर' १९ में कच्छ से कामरूप के ३००० km की साइकिल रैली का समापन गुवाहाटी में हुआ जिसमे १२ cyclists ने ये सफर २१ दिनों में तये किया। इस साइकिल यात्रा का मकशद जल बचाओ, पौधा लगाओ और प्लास्टिक का उपयोग को बर्जित करने की जागरूकता अभियान की एक पहल थी, जोकि आज के दौर में एक ज्वलन समस्या है।
COVID - 19 के रोकथाम में लायंस क्लब्स और क्लब्स के सदस्यों ने अपना भरपूर सहयोग दिया। सदस्यों द्वारा लगभग १.८० करोड़ की राशि PM Care Fund , CM Relief Fund और आरोग्य निधि Fund में दान की गयी। इतना ही नहीं लायंस के विभिन्न क्लब्स ने ५० लाख रुपये से ज्यादा की राशि, गरीब लोगों को खाना खिलाने में और राशन वितरण के लिए खर्च किये। कांफ्रेंस के दौरान लायंस के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गयी जिन्होंने गत एक वर्ष के दौरान हमारा साथ छोड़कर अनंत की यात्रा पर चले गए। अगली कड़ी में जिला का पहला E - mazagine - Lions Imprint (3rd edition) के संपादक लायन ऋषभ लोढ़ा ने magazine का बिमोचन जिलाध्यक्ष लायन सुधीर चौधरी से करवाया।
तदुपरांत नॉमिनेशन समिति के चेयरमैन पूर्व जिला अध्यक्ष लायन के. के. झुन्झुमवाला ने वर्ष २०२० - २१ जिलाध्यक्ष के लिए लायन राजकुमार रिँगानिया , उप जिलाध्यक्ष - १ के लिए लायन शुभांकर सेन और उप जिलाध्यक्ष - २ के लिए प्रस्तावित लायन अरिंदम भट्टाचार्जी (सिल्चर) और लायन बलराम सिंह राठोड (गुवाहाटी) के नामों की घोषणा की और चुनाव समिति के चेयरमैन, पूर्व जिला अध्यक्ष लायन राज कुमार मोर ने चुनाव संबंधी नियमावली से सदस्यों को अवगत कराया। इन चुनावों को इस जिले की पहली इ-वोटिंग प्रक्रिया के द्वारा पूरी की गयी। चुनाव की प्रक्रिया के दौरान लगभग ३० क्लबों के द्वारा की गयी सेवा कार्यों को वीडियो के माध्यम से सदस्यों में प्रस्तुति दी गयी जो बहुत ही सराहनीय रही।
सभी Delegates ने इ-वोटिंग में बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। जिला 322G के चुनाव में रिकॉर्ड ९९.७% की भागेदारी रही। जिला चुनाव में लायन राजकुमार रिँगानिया ने वर्ष २०२० - २१ के लिए जिलाअध्यक्ष, लायंस शुभंकर सेन ने उप जिलाध्यक्ष - १ और लायन बलराम सिंह राठोड ने उप जिलाध्यक्ष -2 विजयी रहे। अंत में सभा का समापन लायन राजेश अगरवाला के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। यह विस्तृत जानकारी जिला के जनसम्पर्क अधिकारी लायन सुजीत बुखरेडिया द्वारा ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा प्रेषित की।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें