रविन्द्र तोदी
कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
धुबड़ी। क्वारेंटाइन का पालन कर रहे एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की घटना को लेकर धुबड़ी में आज हड़कंप मच गया। आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिल राय (40) के रूप में की गई है। जो कि शहर के मिशन रोड का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति शहर के विद्दापाड़ा इलाके में स्थित अजीज लोड्ज में रुम नंबर 107 में बिते 19 जुन से होम क्वारेंटाइन में था। तथा आज सुबह लोड्ज के कर्मीयों ने जब इसका दरवाजा खटखटाया तो नहीं खोलने पर शक हुआ। तथा बाद में जैसे तैसे वेंटिलेटर के सहारे फंदे से लटकता हुआ देखकर तुरंत पुलिस को सुचित किया गया। जिसके बाद चक्राधिकारी सह दंडाधीश जय शंकर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मोके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। तथा पंचनामे के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिलीं जानकारी के अनुसार सुनिल राय नामक यह व्यक्ति पश्चिमबंगाल के सिलीगुड़ी से यहां आया था। तथा प्रशासन ने छागलिया स्थित क्वारैंटाईन सैंटर में इसे रखा था। तथा इसका स्वैब भी लिया गया था।जिसकी रिपोर्ट नैगेटीभ बताई गई है। वहीं क्वारैंटाईन पूरा करने के बाद इसे होम क्वारैंटाईन के तहत घर भेज दिया गया। जिसके पश्चात इसने बिते 19 जून को होम क्वारेंटाइन के लिए उक्त लाज में एक कमरा किराए पर लिया। पर आज सुबह उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस अब कारणों की छानबीन कर रही है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें