तालियो से किया मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य का स्वागत
गुवाहाटी। फैंसी बाजार में राजकमल होटल एवं उसके आसपास आलूपट्टी क्षेत्र को मंगरु साहनी कोरोना पॉजिटिव संक्रमण के साथ-साथ इस क्षेत्र को रोकथाम क्षेत्र घोषित कर दिया गया था। 18 दिनों के बाद अब स्थिति सामान्य होने के पश्चात कल दोपहर गुवाहाटी विकास मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने फैंसी बाजार चौराहे पर उपस्थित होकर स्थानीय पुलिस को कंटेनमेंट क्षेत्र को खोलने का आदेश दिया। स्थानीय आवासीयो ने तालिया बजाकर मंत्री महोदय का स्वागत किया। कामरूप मेट्रो जिला उपायुक्त द्वारा जारी इस आदेश को पालन करने के लिये मंत्री महोदय ने जनता से कहा कि वह अपने दायित्व के प्रति सजग रहकर सतर्कता से सामाजिक दूरी व अन्य सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करें। इसके साथ ही फैंसी बाजार के कंटेनमेंट क्षेत्र में रहने वाले आवासीय लोगों ने 18 दिन बाद सरकारी आदेश से मुक्त होकर खुले में विचरण करने को निकल पड़े। क्षेत्र के खुलते ही यहां के लोगों के मन में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग अपने आवास से बाहर निकलकर सड़कों पर खुली हवा में सांस लेने लगे। मार्केट कंपलेकस के बाहर लोगों का जमघट लगना शुरू हो गया। एस आर सी बी रोड के सुरेश जालान ने कहा कि क्षेत्र में रोकथाम आदेश जारी करना जितना आवश्यक था उतना ही आवश्यक आवासीय लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखना भी था। आवश्यक सामग्री एवं गैस सिलेंडर जैसे भारी-भरकम सामान को लाने के लिए हमे चौराहे तक जाना पड़ता था। अति आवश्यक होने से ही हमें बाहर निकलने दिया जाता था।बाजोरिया मार्केट के सुनील बाजोरिया ने कहा की क्षेत्र में रोकथाम आदेश आवश्यक था मगर स्थिति सामान्य होने के बाद भी क्षेत्र को 3 दिन के बाद खोला गया। अब हमें अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क एवं सजग रहना होगा। आज रविवार होने की वजह से आवासीय लोगों के अलावा दुकानदारों की भीड़ नहीं के बराबर थी। लोग धीरे-धीरे दुकान खोलकर सफाई में लग गये ताकि सोमवार को सुचारू रूप से व्यापार शुरू कर सके।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें