लखीमपुर में माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस महेश नवमी का कार्यक्रम संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस महेश नवमी का कार्यक्रम संपन्न


ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी

लखीमपुर। दिनांक 31 मई को माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला व माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित महेश नवमी का कार्यक्रम पूरे विश्व में चल रहे कोरोनावायरस के कारण ऑनलाइन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मंच संचालन करती हुई रंजू मूंदड़ा ने सभी आगुंतको का स्वागत करके कार्यक्रम शुरू करने हेतु सभी से आग्रह किया। सर्वप्रथम रंजू मुंधडा ने महेश्वरी सभा के अध्यक्ष मानिक चंद लाहोटी, माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा बसंती बजाज व माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष जगदीश हेड़ा को मंचासीन कराया। उसके पश्चात महेश वंदना के गायन हेतु निकुंज बजाज को आमंत्रित किया। इसके अलावा अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल सदस्य मानिक लाल दम्मानी को भी मंचासीन कराया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महिला संगठन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता के नाम घोषित किए गए। कुल 85 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रीति झवर ने जूनियर के परिणाम बताएं। इसमें प्रथम रिशा राठी, द्वितीय गौरव जाजू, तृतीय गर्व सारडा, कृतिका सोनी रहे। ममता गगड़ ने महेश वंदना सीनियर ग्रुप के बारे में बताया, इसमें प्रथम निकुंज बजाज, दितीय नित्या दमानी व कोमल गग्गड़, तृतीय  पलक जादू व स्नेहा बजाज। पूजा बाहेती ने नृत्य जूनियर के बारे में बताया। इसमें प्रथम भूमि बाहेती और मायरा दमानी, द्वितीय रीसा  राठी, तृतीय कृतिका सोनी  वंशिका कोठारी रही। अंजू दमानी ने बड़े बच्चों के सीनियर ग्रुप के बारे में बताया, इसमें प्रथम पलक जाजू द्वितीय रोशनी तापड़िया और हिमांशी झंवर, तृतीय अंजलि जाजू व महक लोहिया रही। इसके अलावा कुछ विशेष पुरस्कार के बारे में बताया जिसमें प्रियांशी सारडा को यह पुरस्कार मिला। बबीता तोषनीवाल ने रंगोली प्रतियोगिता के बारे में बताया, इसमें प्रथम संस्कृति तापड़िया, द्वितीय निशा तोषनीवाल, तृतीय श्रीमती संतोष बजाज व श्रीमती मंजू देवी चांडक रही। रंजू मूंदड़ा ने पुरुषों के भजन प्रतियोगिता के बारे में बताया, इसमें प्रथम जेठमल बलदेवा, द्वितीय मालचंद राठी, तृतीय गणेश मल सारड़ा व देवकीनंदन सारडा रहे। रंजू ने महिलाओं के भजन प्रतियोगिता के बारे में बताया जिसमें प्रथम रजनी जाजू, द्वितीय सुनीता तापड़िया, तृतीय पूजा लखोटिया व मोनिका मालपानी रही। इसके अलावा विशेष पुरस्कारों में राम जीवन तापड़िया, विमला देवी झंवर और आशा मालपानी को भी दिया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं के जो निर्णय थे व पूर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन से करवाए गए  प्रतियोगिताओं में जहां बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया उसमें बड़े बुड्ढे भी पीछे नहीं थे। माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मानिक चंद लाहोटी ने अपने उद्बोधन में सभी का हार्दिक अभिनंदन किया व एबीएमएम ऐप को ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड करने का आह्वान किया। वही महिला संगठन की अध्यक्षा बसंती बजाज ने सभी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए सभी से इस  कोरोना महामारी से लड़ने का आह्वान किया है। अपने घर में ही रहने का आह्वान किया। सादगी पूर्वक महेश नवमी मनाने का भी आह्वान किया। जगदीश हेडा ने भी सभी का हार्दिक स्वागत करते हुए अपने आपको अध्यक्ष पद हेतु चुनने पर समाज का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा माहेश्वरी सभा के सचिव नंदकिशोर बजाज ने अपना सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। श्री बजाज ने कहा कि इस कोरोना महामारी ने हमें काफी कुछ सिखाया है। हम अपने खर्चों को भी सीमित कर सकते हैं और जिस वस्तु को हम अति आवश्यक समझते थे उसके बगैर भी रह सकते हैं। श्री बजाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो कार्य हमारे पदाधिकारी नहीं कर पाए वो इस महामारी ने कर दिखाया है। अभी अगर हम अपने खर्चों को सीमित नहीं कर पाएंगे तो भविष्य में कर भी नहीं पाएंगे। हमें कोरोना ने एक अच्छा मौका दिया है समाज सुधार करने का। हमें इस पर अमल करना चाहिए माहेश्वरी महिला संगठन की सचिव सरिता तापड़िया व माहेश्वरी युवा संगठन के सचिव मोहित राठी ने अपना सचिव प्रतिवेदन का पाठ किया। रामेश्वर तापड़िया, राजेश मालपानी, नंदकिशोर राठी, गणेश मल सारडा, मानिक लाल दमानी ने भी अपने अपने विचार रखें श्री तापड़िया ने अपने उद्बोधन में कहा कि लॉकडाउन में छूट हमें मोदी जी ने दी है न की करोना ने इसलिए घर में रहे और सुरक्षित रहे हैं। सरिता लाहोटी ने ई संस्कार वाटिका के बारे में विस्तार से बताया और यह भी बताया कि इसमें भाग लेने से माहेश्वरी महिला का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। अखिल भारतीय की इस बाल विकास प्रतियोगिता में 33000 बच्चों में से लकी ड्रॉ के द्वारा लखीमपुर के 5 बच्चों के नाम निकले। इसके अलावा पूर्वोत्तर के अंतर्गत अखिल भारतीय की कुछ प्रतियोगिता थी जिसमें कुल 35 बच्चों ने भाग लिया इसमें वेशभूषा में कृतिका सोनी लखीमपुर से द्वितीय रही। अंत में सरिता जाजू ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही अध्यक्ष महोदय को आमंत्रित किया। अध्यक्ष महोदय ने राष्ट्रीय गान के पश्चात सभा समाप्ति की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```