जेसीआई बरपेटा रोड ने असम आरोग्य निधि को दिया अनुदान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई बरपेटा रोड ने असम आरोग्य निधि को दिया अनुदान



अंजनी कुमार जाजोदिया

बरपेटा रोड। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्य में सहयोग के लिए पूरा देश एकजुट दिखाई दे रहा है। इस मुश्किल घड़ी में जेसीआई बरपेटा रोड शाखा की अध्यक्ष जेसी ममता बांठिया, सचिव जेसी रितु सुरेखा धीरासरिया, सह सचिव जेसी अंजनी कुमार जाजोदिया, संस्थापक अध्यक्ष जेसी अमित धीरासरिया एवं सदस्य जेसी मनिष बांठिया ने 21000 रुपयों का चेक जेसीआई बरपेटा रोड की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय सरभोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक रंजित कुमार दास को उनके निवास पर भेंट कर असम आरोग्य निधि के पक्ष में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपना सहयोग देने के लिए सौंपा। स्थानीय विधायक रंजीत कुमार दास ने इस योगदान के लिए जेसीआई बरपेटा रोड शाखा का असम सरकार की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया। इसी कड़ी में अध्यक्ष जेसी ममता बांठिया ने इस चिंताजनक स्थिति में समाज के प्रति उनकी शाखा के योगदान के लिए आगे आने वाले शाखा के सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```