पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में 453 नए मरीजों की हुई शिनाख्त - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में 453 नए मरीजों की हुई शिनाख्त


गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में जहां तेजी देखी जा रही है, वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी अब पहले मुकाबले काफी बेहतर हालात दिखाई दे रहे हैं। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 453 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह मरीजों की कुल संख्या 8263 हो गई है, जिसमें से 4640 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 313 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं 3588 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 11 मरीजों की मौत हो गई है। वर्तमान में छह मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नए मरीजों की संख्या 331 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 5586 है। जबकि 3404 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 202 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 2170 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच नौ मरीजों की मौत हुई है तथा तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 35 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1224 हो गई है। जबकि 756 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 79 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 446 मरीजों का इलाज चल रहा। एक मरीज की मौत हो गई है तथा तीन मरीज राज्य के बहर चले गए हैं।

मणिपुर में 64 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 841 हो गई है, वहीं 250 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 591 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 10 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 211 हो गई है। राज्य में 141 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। 70 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में चार नए मरीज सामने आये हैं। मरीजों की कुल संख्या 139 हो गई है। वहीं 21 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। 118 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

मेघालय में पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी नए मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43 हो गई है। जिसमें से 31 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पांच मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में एक नए मरीज सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 141 हो गई है, जबकि नौ मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 132 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में आठ नए मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 78 हो गई है। वहीं 21 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। फिलहाल 57 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें