करीमगंज। करीमगंज जेल से शनिवार तड़के तीन कैदियों के फरार होने की घटना के बाद पूरे जेल परिसर में हंगामा मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के जेल के एकांतवास वार्ड से खिड़की तोड़कर तीन कैदी फरार हो गये। फरार कैदियों की पहचान फैजुर रहमान (होजाई), मुस्तफा अहमद (पथारकांदी) और वाहिद अली (करीमगंज) के रूप में की गई है। फरार तीनों कैदियों में से फैजुर हत्या के मामले में जेल में बंद था।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों कैदियों के फरार होने के बाद जेल प्रशासन के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जेल प्रशासन स्थानीय पुलिस की मदद से फरार तीनों कैदियों की फिर से गिरफ्तारी करने के लिए जगह-जगह अभियान चला रहा है। खबर लिखे जाने तक तीनों फरार कैदियों का कुछ भी पता नहीं चल पाया था। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें