नगांव में तरुण गोगोई की अस्थियां विसर्जित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में तरुण गोगोई की अस्थियां विसर्जित


पूजा माहेश्वरी

गौरव गोगोई के साथ भारी तादात में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता थे उपस्थित 


नगांव। जिला कांग्रेस के तत्वाधान में कल नगांव शहर के बीचो-बीच बहने वाली कलंग नदी में असम के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय तरुण गोगोई की अस्थियां विसर्जित की गई। इस अवसर पर कल सुबह दर्शन स्कूल खेल मैदान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वर्गीय मुख्यमंत्री के तस्वीर पर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर स्मृति चारण सभा में हिस्सा लेते हुए स्वर्गीय तरुण गोगोई का पुत्र तथा कलियाबर के सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि पिता के प्रति असम वासियों का प्यार, श्रद्धा, सम्मान को देख मुझे लोगों की सेवा करने हेतु प्रेरणा मिलती है। पिता की  चिंता, दर्शन, आदर्श से अनु प्रेरित होकर मैं आगे बढ़ने का प्रयास करूंगा। इस क्षेत्र में जो कि मैं सफल हो पाऊं लोगों से आशीर्वाद चाहता हूं। सभा में हिस्सा लेते हुए पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन ने कहा कि असम के उन्नयन हेतु पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय तरुण गोगोई का अवदान बहुत बड़ा है वे एक दक्ष राजनीतिज्ञ और सुदक्ष प्रशासक थे। असम के सभी जनजाति, जनगोष्ठी को एकत्र कर असम को आगे बढ़ाने हेतु पूर्ण प्रयास किए थे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेन बरकाकती, क्रीड़ा संगठक प्लावन बरुवा, पूर्व मंत्री गौतम बोरा, पूर्व विधायक डॉक्टर दुर्लभ चमुवा, असम प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवामणि बोरा, सुरेश बोरा, असम प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अभिजीत बोरा, नगांव जिला कांग्रेस के सभापति तपन कुमार शर्मा, कांग्रेसी नेता शांतनु शर्मा, जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई महिला कांग्रेस, सेवा दल के नेता और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद दर्शन हाई स्कूल खेल मैदान से स्वर्गीय तरुण गोगोई की अस्थियां को लेकर नगांव शहर के प्रमुख मार्गो से कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता रैली ले कर शहर के नेहरूवाली पहुंचे। नेहरूवाली के बगल में बहने वाली कलंग नदी में कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं ने तरुण गोगोई का अस्थियां विसर्जित की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```