बीटीसी की सरकार का 15 दिसम्बर को शपथ ग्रहण की संभावना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बीटीसी की सरकार का 15 दिसम्बर को शपथ ग्रहण की संभावना

गुवाहाटी। बीटीसी परिषदीय चुनाव के बाद तीन दलों की सरकार का गठन होने जा रहा है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने अनुमान जताया है कि सभी जरूरी कार्य अगर सोमवार को पूरे हो जाते हैं तो 15 दिसम्बर को बीटीसी की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। 


ज्ञात हो कि शपथ ग्रहण समारोह को बेहद भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। अनौपचारिक रूप से नये सीईएम का पदभार यूपीपीएल के अध्यक्ष प्रमोद बोड़ो को सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने प्रमोद बोड़ो का नाम बीटीसी के प्रमुख रूप में घोषित किया। 


इसके पश्चात मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास और नव शरणनिया और प्रमोद बोड़ो ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। भाजपा अध्यक्ष रंजित दास ने कहा, तीनों पार्टी भाजपा, यूपीपीएल और जीएसपी ने प्रमोद बोड़ो को बीटीसी के प्रमुख के रूप में चुना है। बोड़ोलैंड टेरिटोरियल रिजन (बीटीआर) के लोगों ने इस बार राजनीतिक परिवर्तन की कामना की थी। बीटीसी में शांति और प्रगति समान रूप से होगी। सफत ग्रहण के संदर्भ में कहा कि राज्यपाल के साथ चर्चा किया गया है। 15 दिसम्बर को शपथ ग्रहण हो सकता है।


नव शरनिया ने कहा कि हमें विश्वास है कि प्रमोद बोड़ो को नेतृत्व में बीटीसी के लोग विशेष रूप से लाभान्वित होंगे और विकास होगा।


वहीं नव निर्वाचित सीईएम प्रमोद बोड़ो ने इस मौके पर कहा कि हमें एकुजट होकर बीटीआर के लोगों की सेवा करना है। पूर्व बीटीआर के लोगों को काफी कष्ट हुआ है। अब बीटीआर के सभी जाति, जनगोष्ठी के लोग शांति से रह पाएंगे। हम एक टीम के रूप में मिलकर काम करेंगे।


प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह और मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रमोद बोड़ो ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास से नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट (नेडा) में यूपीपीएल को भी शामिल करने का आह्वान किया।


इस मौके पर नेडा के संयोजक व राज्य के प्रभावशाली मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने कहा, बीपीएफ के साथ राज्यस्तर पर 2021 तक हमारा गठबंधन रहेगा। 2021 के पश्चात क्या होगा, इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि बीटीसी में बीपीएफ के साथ हमारी कोई मित्रता नहीं है। ज्ञात हो कि बीटीस चुनाव में भाजपा और बीपीएफ राज्य की सत्ता में साझीदार होने के बावजूद अलग-अलग चुनाव लड़ा था। चुनावों के दौरान दोनों पार्टियों में काफी तीखी बयानबाजी हुई थी।


बीपीएफ के अध्यक्ष हग्रामा महिलारी का डॉ विश्वशर्मा ने सहयोग और आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने कहा कि बीपीएफ अभी तक हम लोगों को कुछ भी नहीं बताया है। ज्ञात हो कि रविवार की सुबह चुनाव परिणाम आने के बाद हग्रामा महिला ने राज्य और केंद्र सरकार के साथ गठबंधन धर्म की दुहाई देते हुए बीटीसी की सरकार गठन में बीपीएफ का साथ देने का आह्वान किया था। हालांकि, हग्रामा ने कहा कि राज्य सरकार के साथ हमारा गठबंधन जारी रहेगा। ज्ञात हो कि राज्य सरकार में बीपीएफ के तीन विधायक मंत्री हैं। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```