गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा द्वारा आयोजित एनईपीएल 4 का शानदार आयोजन हुआ। जहाँ १४ टीमों में ४२ लीग मैच के साथ कुल ४६ मैच खेले गए । इस बार कक्षा ८-१२ के छात्रों का भी चयन हुआ था जिनमे कुल १७ बच्चों में से योगेन्द्र राजपूत और राहुल शर्मा ने बहुत ही उमदा प्रदर्शन किया। इस बार सेमीफ़ाइनल में ४ में से ३ नयी टीम दाखिल हुई। पहले सेमीफ़ाइनल में जहाँ एस जे वॉरीअर्ज़ ने थंडर्ज़ को ४ विकेट से हराया वही दूसरे सेमीफ़ाइनल में गुवाहाटी यूनाइटेड ने बालाजी रॉयल्ज़ को १५३ रन से हराया। सेमीफ़ाइनल में कोलीयबोर से विधायक गौरव गोगोई भी मौजूद थे। और उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई भी की। तीसरे स्थान पर बालाजी रॉयल्ज़ ने थंडर्ज़ को मात्र ६ रन से हराकर क़ब्ज़ा किया। फ़ाइनल मुक़ाबला एसजे वेरीयरस और गुवाहाटी यूनाइटेड के बीच खेला गया। जहाँ प्रियंक जलान और रमेश परीक के स्वामित्व वाली गुवाहाटी यूनाइटेड ने १० विकेट से जीत दर्ज करते हुए विजेता बने। मैन ओफ़ द सिरीज़ का ख़िताब थंडर्ज़ के हृदय अग्रवाल को और बेस्ट बल्लेबाज़ का ख़िताब केतन कुंडलिया को मिला। बेस्ट बोलर का ख़िताब प्रदीप मूँदडा ने लिया तो बेस्ट फ़ील्डर का ख़िताब विकाश शाह को मिला। इमर्जिंग प्लेअर का ख़िताब परवीन बिरदा और स्टूडेंट में योगेन्द्र सिंह राजपूत को ख़िताब मिला। फ़ाइनल मुक़ाबले में भाजपा के कोषाध्यक्ष राज कुमार शर्मा के अलावा मायुम के प्रांतीय अध्यक्ष मोहित नहटा, प्रांतीय महामंत्री राहुल अग्रवाल के अलावा अन्य कई गणमान्य उपस्तिथि थे।शाखाध्यक्ष राहुल शर्मा ने गुवाहाटी शाखा की पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई दी। जिन्होंने पूरे दिन रात लग कर इस आयोजन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। कार्यक्रम के संयोजक रमेश दमानी और राहुल चांडक थे। ये जानकारी जन संपर्क अधिकारी प्रतीक मिश्र ने दी।
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें