गुवाहाटी। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 86 वें स्थापना दिवस का मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की सदस्याओं ने चार महत्वपूर्ण कार्यक्रमो के साथ पालन किया। सर्वप्रथम युवतियों तथा महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 50 सदसयाओ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप मे गुवाहाटी की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ स्वाति जालान उपस्थित थी। जिन्होंने युवा तथा वरिष्ठ महिलाओं के लिए खेल तथा व्यायाम की जरूरत पर प्रकाश डाला।नारी सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बेटी और बेटे में फर्क करना अब बंद हो ही जाना चाहिए। अध्यक्षा श्रीमती कंचन केजरीवाल ने सम्मेलन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आगे आकर सम्मेलन को और सशक्त बनाना हैं। उन्होंने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही महिला शाखा ने पिछले दो वर्षों में 150 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये हैं। दुसरेा कार्य क्रम में पदाधिकारियों ने दिव्यांग लोगों के लिए रेहाबाडी स्थित ड्रीम होम में मिठाईयां, नमकीन, चिड़वा, चीनी, ओट्स, दूध, मास्क इत्यादि खाद्य सामग्री प्रदान की। होम की संचालिका मीनाक्षी ने सदस्याओं की भावनाओं की प्रशंसा की।
तृतीय चरण में शुक्रवार को सबसे पहले गीता जयंती के अवसर पर अध्यक्षा ने गीता आश्रम जाकर वहां के बच्चों से मिली व उनको उपहार दिए । फिर शाम 4 बजे से सम्मेलन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था 'समाज को आडम्बरमुक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका। विशिष्ठ वक्ता तथा निर्णायक की भूमिका निभाई अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती उषा किरण टिबरेवाल तथा हमारी शाखा की पूर्व अध्यक्षा तथा वर्तमान में सलाहकार श्रीमती बिमला रासीवासिया ने। सम्पूर्ण पूर्वोत्तर से जुड़ी कई महिलाओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए।जिनमे डिब्रूगढ़ की श्रीमती पुष्पा बुकलसरिया तथा श्रीमती हेमलता गोलछा के विचारों को सर्वश्रेष्ठ विचार के रूप में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
बैडमिंटन तथा बॉस्केट बॉल में सोनिया भुवालका(प्रथम) रेखा पुजारी(द्वितीय)। लूडो में मंजू भूत(प्रथम), संतोष काबरा(द्वितीय), कैरमबोर्ड मेंअंकिता गोयल(प्रथम), संतोष काबरा(द्वितीय), स्पून एंड मार्बल रेस में लता खंडेलवाल (प्रथम), मंजू भूत(द्वितीय), बैलेंस रेस में निर्मला गोयल(प्रथम), हेमलता गोलछा (द्वितीय), म्यूजिकल चेयर में प्रीति गोयल(प्रथम), सुषमा शर्मा(द्वितीय) ने ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। इस द्विदिवसीय चार चरणों मे सम्पन्न हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सरोज जालान, चंदा तुलस्यान, आशा शर्मा, सुनीता क्याल, सुनीता बजाज, अनु गाड़ोदिया, नीतू अग्रवाल, ममता अग्रवाल, नीलम मुरारका, डिम्पल हरलालका, स्वर्ण केजरीवाल, गुंजन गोलछा, सरिता संचेती, रेणु चौधरी, सत्या भतरा, शिलांग शाखाध्यक्ष मनीषाजी झुनझुनवाला, तिनसुकिया शाखा उपाध्यक्ष सुधा जी जालान, आदि का विशेष सहयोग रहा।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें