पूजा माहेश्वरी
नगांव। शहर के ईटाचाली पुलिस चौकी अंतर्गत ऊरिया गांव बाईपास चौक के नजदीक शुक्रवार की रात प्रायः 11. 30 बजे एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृत युवक बढ़हमपुर तीनाली का हिमांशु बोरा (24) बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात हिमांशु का एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था। वह रात को अपने AS 01EP 3644 नंबर की महिंद्रा माराज गाड़ी से नगांव की तरफ जाते समय ऊरिया गांव बाईपास के चौक पर गाड़ी का नियंत्रण खो देने से गाड़ी सड़क के बगल जा गीरी और हादसा हो गया। इस घटना में गाड़ी चाला रहें हिमांशु बोरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस सड़क हादसे में उसके दो दोस्त घायल हो गए।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें