राजेश राठी
लखीमपुर। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के ८६ वें स्थापना दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, लखीमपुर ने अपना भी ३७ वां स्थापना दिवस का पालन करते हुए महिला शाखा ने विभिन्न तरह के कार्यक्रम के साथ आज स्थापना दिवस का पालन किया।
आज महिल शाखा के सदस्यों ने ज़िला कारागार में क़ैदियों के बीच १६८ नग सेनीटाईजर बोतलें, ३२० मास्क, चार सेनीटाईजर स्टेंड,दो सैनीटाईजर होल्डर वितरण किया गया।इसके अलावा दो बोर्ड, बिस्कुट पैकेट संतरा भी सभी को वितरित किया गया। जिला कारागार सुपरिन्टेड श्री अजीत डोले ने मारवाड़ी महिला शाखा द्वारा समय- समय पर कारागार में क़ैदियों को दिये गये सहातार्थ सामानों के लिये धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम संपादित करने में अध्यक्षा उर्मिला दिनोदिया, सचिव सुषमा लखोटिया, संगीता पटवारी, बिन्दु गिड़िया, सरोज मालपानी, मधु अग्रवाल के अलावा श्री माणीक लाल दम्माणी (निर्वतमान अध्यक्ष मारवाड़ी सम्मेलन, लखीमपुर शाखा) व दिवेश दिनोदिया का पुर्ण सहयोग रहा। अध्यक्षा उर्मिला दिनोदिया ने स्थापना दिवस पर पूर्व अध्यक्षाओं को याद करते हुए शाखा सक्रियता में पुर्ण गति देने व पुर्वोत्तर में लखीमपुर महिला शाखा को अग्रिम स्थान रखने में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया व आज के कार्यक्रम में सभी सदस्याओं की सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। यह सूचना प्रेष विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव सुषमा लखोटिया ने दी।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें