रविन्द्र तोदी
अजमल ब्रिगेड पर लगाया झुठ के सहारे राजनीति चमकाने का आरोप
धुबड़ी। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एआईयूडीएफ प्रमुख व धुबड़ी से सांसद बदरुद्दीन अजमल व धुबड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नजरुल हक के खिलाफ भाजपा पूरी तरह से आक्रामक हो गई है। विधायक नजरुल द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों का करारा जवाब देते हुए भाजपा के झगड़ापाड़ा मंडल सचिव आबू सैयद अहमद ने पूरे अजमल ब्रिगेड को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। जहां सांसद अजमल पर धर्म के नाम पर बरगलाकर राजनीति करने का आरोप लगाया है तो वहीं विधायक नजरुल हक पर झुठ के सहारे राजनीति चमकाने का आरोप लगाते हुए एमएलए फंड से एक भी विकास का कार्य दिखाने की सीधी चुनौती है। इस संबंध में पार्टी के झगड़ापाड़ा मंडल कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जहां भाजपा के नेता आबू सैयद अहमद ने कहा कि बिते कुछ दिनों से एआईयुडीएफ विधायक नजरुल भाजपा नेताओं पर उल जलूल झुठा आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने में लगे हैं। जबकि भाजपा के अध्यक्ष डॉ देवमय सान्याल का एक एक हजार मील दूर तक भ्रष्टाचार से कोई लेना-देना ही नहीं है।आबू सैयद ने कहा कि दरअसल विरोधी डॉ सान्याल व भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता देखकर बौखला गए हैं।जब यही विधायक घरों में थे तब लोकडाउन के मुश्किल वक्त में डा सान्याल के नेतृत्व में भाजपा का हर कार्यकर्ता आम लोगों की जरूरत को पूरा करने में जुटा था। भाजपा नेता ने विधायक नजरुल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने बिते पांच साल में कहां कहां कितना भ्रष्टाचार किया है इसकी पूरी लिस्ट हमारे पास है। तथा उनके भ्रष्टाचार की जांच के लिए हमने सरकार से मांग की है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता आबू सैयद ने एआईयूडीएफ को एक नीजी कंपनी बताया।जो सीर्फ अजमल के फायदे के लिए काम करती है।धुबड़ी के गरिब व दुखियारो की तस्वीरे भेज कर अजमल फाउंडेशन किस तर्ज पर संपत्ति का पहाड़ खड़ा कर रहा है यह अब सबको मालूम हो गया है। सांसद पूंजी से धुबड़ी का क्या विकास हुआ है इसका जवाब देने की बजाए अजमल धर्म के नाम पर नफरत की राजनीति कर रहे हैं। जिसे जनता समझ चुकी है। मालूम हो कि इस अवसर पर मंडल स्तर के तमाम पदाधिकारि नेता कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें