गुवाहाटी। असम के लंबी दूरी के रेल यात्रियों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे (पूसीरे) ने दिसम्बर माह के तीसरे सप्ताह से लंबी दूरी की चार जोड़ी और साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
पूसीरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शुभानन चंदा ने रविवार को बताया है कि 02250 सुपर फास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बेंगलुरु के लिए 18 दिसम्बर से शाम 6.05 बजे न्यू तिनसुकिया से रवाना होगी। वापसी की दिशा में 02249 सुपर फास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन न्यू तिनसुकिया के लिए 22 दिसम्बर को रात 03.15 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी।
इसी तरह 05648 एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक (टी) के लिए 22 दिसम्बर को अपराह्न 3.00 बजे गुवाहाटी से रवाना होगी। वापसी की दिशा में 05647 एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन गुवाहाटी के लिए 25 दिसम्बर से सुबह 08.05 बजे लोकमान्य तिलक (टी) से रवाना होगी।
02256 एक्सप्रेस स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन लोकमान्य तिलक (टी) के लिए 26 दिसम्बर से शाम 06.00 बजे कामाख्या से रवाना होगी। वापसी की दिशा में 02255 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन कामाख्या के लिए 29 दिसम्बर से दोपहर 1.15 बजे लोकमान्य तिलक (टी) से छूटेगी।
जबकि 05930 एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ताम्बरम के लिए 28 दिसम्बर से न्यू तिनसुकिया से रवाना होगी। वापसी की दिशा में 05929 न्यू तिनसुकिया के लिए 31 दिसम्बर की शाम 6.55 बजे ताम्बरम से छूटेगी। (हि.स.)






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें