पूजा माहेश्वरी
विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत
नगांव। असम लोक सेवा आयोग में नगांव के एक हिंदीभाषी युवक सहित दो विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर नगांव को गोरवान्वित किया है। एक तरफ हिंदी भाषी समाज से राकेश कुमार ठाकुर ने और दुसरी ओर शहर के एम डी रोड निवासी राखीश्री लेखेरु ने असम लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर नगांव वासियों को खुश प्रदान की है। मिली जानकारी के अनुसार कल घोषित एपीएससी की परीक्षा परिणाम में हैबरगांव निवासी रमेश ठाकुर व शकुंतला देवी के पुत्र राकेश कुमार ठाकुर ने राज्य के भीतर पहले 103 रैंक में सफलता हासिल कर पूरे समाज के साथ ही नगांव का मान बढ़ाया है। पिता एक ब्यूटी पार्लर चलाते हैं। युवक राकेश का कहना है उसने पूरी तन्मयता से कठिन परिश्रम की तब जाकर ईश्वर की अनुकंपा से ये फल मिला। उसने मैट्रीक इंग्लिश अकादमी,हायर सेकेंड्री नगांव कॉलेज, ग्रेजुएशन बी.बरुवा कॉलेज और एमएसी बॉयोटेक्नालॉजी में पोंडूचेरी विश्वविद्यालय से की है। इसके बाद एसीएस की तैयारी पूरी निष्ठा से की। जिसका प्रतिफल आज उसे मिला है। उसकी इस उपलब्धि पर नगांव के सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति के तरफ से सचिव अर्जुन महतो, संयुक्त सचिव गणेश गुप्ता, उपाध्यक्ष विश्वनाथ, रामाकांत शर्मा, श्याम सुंदर प्रसाद, विष्णु साह, प्रमोद चौहान, रामनरेश सिंह, नंदकिशोर सिंह, रविंद्र राय, किशन साह, मुन्ना रजक, राकेश सिंह वहीं दूसरी तरफ छठ व्रत समिति के तरफ से समिति के अध्यक्ष नरसिंह भगत, कार्यकारी सभापति छोटे लाल गुप्ता, सचिव सुरेश राय, कन्हैया लाल पटवा, रामजी दास, रंजीत यादव, रविंद्र राय, जोगिंदर सिंह, शंकर राय ने राकेश के निवास स्थान पर पहुंच कर उसका अभिनंदन किया। वहीं अखिल असम भोजपुरी युवा छात्र परिषद नगांव व अन्य कई संगठनों ने युवक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उसे सम्मानित किया है। इस मौके पर उनके माता के साथही परिवार के अन्य लोग भी उपस्थित थे।ताऊ कामेश्वर ठाकुर व अन्य लोगों ने भी बधाई दी।राकेश ने आगे युवाओं का मार्ग भी प्रशस्त करने की बात कही। इधर हैबरगांव एम डी रोड निवासी उपेन लेखेरु व चारु लेखेरु की पुत्री राखीश्री लेखेरु ने भी असम लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 60वें रैंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की है । राखीश्री के घर पर भी खुशी का माहौल है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें