पूजा माहेश्वरी
समाजसेवी प्रहलाद राय मितल ने झंडा फहराया
86वें स्थापना दिवस पर 86 दीपक प्रज्ज्वलित किये गये
नगांव। अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 86वें स्थापना दिवस समारोह पर नगांव में भी दीपमाला के साथ सम्मेलन का झंडातोलन कर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के तत्वावधान में आयोजित समारोह में समाज सेवी प्रहलाद राय मितल ने झंडा फहराया। इससे पहले शाखा अध्यक्ष अनिल शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए आज के समारोह पर प्रकाश डाला। कोरोना के दिशा-निर्देशों को देखते हुए स्थापना दिवस समारोह सादगीपूर्ण श्री मारवाड़ी पंचायत भवन में मनाया गया। समारोह को मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर जाजोदिया एवं निवर्तमान अध्यक्ष पवन कुमार गाङोदिया ने भी संबोधित किया। समारोह में नगांव शाखा के पूर्व अध्यक्ष माणक चंद नाहटा, बजरंग लाल अग्रवाल, शाखा सचिव ओमप्रकाश जाजोदिया, सह सचिव संजय गाड़ोदिया, मंडलीय उपाध्यक्ष ललीत कोठारी, निवर्तमान सचिव अजित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद केजरीवाल, रतन जाजोदिया, राजेंद्र प्रसाद मुंधङा, जगदीश प्रसाद लोहिया, महेंद्र कुमार करवा, अजय मितल, पूर्व पार्षद गोपाल पौद्दार, सुरेश कुमार खेतावत नगांव राजस्थानी युवक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार जाजोदिया, पूर्व अध्यक्ष महावीर माहेश्वरी, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष संजय पोद्दार, पवन किल्ला, अरुण नागरका, विवेक तोदी, शाखा सचिव विनित मोर, सुरेश शर्मा, राजा परिक, विनय अग्रवाल, अनुप पोद्दार सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। झंडा फहराने के बाद 86वें स्थापना दिवस पर 86 दीपक प्रज्ज्वलित कर दीपमाला की गई। शाखा अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी कुछ दिनों में एक ओर समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें वयोवृद्ध समाजसेवी व नारी चेतना सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस आयोजन की सूचना जल्द हीं दी जायेगी।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें