रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। धुबड़ी में भी फीट इंडिया राईड के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। धुबड़ी जिला पुलिस महकमे के सहयोग से तथा टीम परिकल्पना के संयुक्त तत्वावधान में धुबड़ी के नेताई धुबूनी घाट से गौरीपुर तक साईकल रैली निकाली गई। रैली में जिला पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा व उनकी धर्मपत्नी तथा रैली की मुख्य संयोजक अर्चना तिवाड़ी के अलावा पुलिस के जवानों व भारी संख्या में नवयुवक युवतियों ने भी भाग लिया।धुबड़ी व गौरीपुर के कई हिस्सों के भ्रमण के पश्चात धुबड़ी पुलिस रिजर्व में रैली का समापन हुआ। जहां पुलिस जवान व साईकल राईडर के बीच साईकल खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जो काफी आकर्षक भी रहा।अंत में रैली में भाग लेने वाले सभी राईडर व प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें