नगांव में हाथियों का तांडव जारी, विद्यालय के प्रांगण में कर रहे है मुक्त विचरण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में हाथियों का तांडव जारी, विद्यालय के प्रांगण में कर रहे है मुक्त विचरण



पूजा माहेश्वरी


नगांव। इन दिनों नगांव जिले के बढ़हमपुर सामागुडी, कलियाबर, बढ़हमपुर के अलावा विभिन्न अंचलों में हाथियों का तांडव जारी है। रात होते ही जंगली हाथियों का दल निकलकर धान की खेती के अलावा सब्जियों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा रहे हैं । इन हाथियों के तांडव से कृषकों का जहां रात की नींद हराम हो गई है वही इन हाथियों के रिहायशी अंचलों में भी प्रवेश कर दिन के समय भी बेखौफ इधर उधर घूमने से लोग काफी आतंकित हो गए हैं। वहीं शनिवार की सुबह को तीन हाथियों का एक दल बढ़मपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मुक्त विचरण करते देख विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया जिससे विद्यार्थी काफी आतंकित हो गए और उनके अध्ययन में बाधा पहुंची। बाद में वन विभाग के लोग आ कर हाथियों को खदेड़ने की भरपूर कोशिश की पंरतु समाचार लिखे जाने तक उन्हें सफलता नहीं मिली। वहीं शुक्रवार की रात को इन हाथियों ने विद्यालय प्रांगण में प्रवेश कर विद्यालय को ही नुकसान पहुंचाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```