रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। दक्षीण शालमारा के टुमनी में चिकित्सा के अभाव में मां के गर्भ में ही एक नवजात की मृत्यु का मामला सामने आया है।घटना बुधवार की है। बताया जा रहा है कि प्रसव बेदना से आक्रांत एक गर्भवती महिला को टुमनी सामुहिक उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था। परंतु वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक वहां उपस्थित नर्स ने उनके कहने पर फोन पर स्वास्थ कैन्द्र की चिकित्सक साहिबा पारवीन को इस संबंध में सुचित भी किया गया। जिसके बावजूद चिकित्सक देर से वहां पहुंची। और तब तक दर्द से बेहाल गर्भवती महिला के कोख में ही नवजात की मौत हो गई। इस घटना को लेकर स्थानिय ग्रामिणो में चिकित्सक के प्रति जबरदस्त रोष है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें