रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। असम भुटान सीमाई सरलपाड़ा में पिकनिक मनाने गए गौरीपुर के युवक की दुर्घटनावश मौत हो जाने से इलाके में शोक की लहर है। युवक का नाम गौरीपुर के तीन नंबर वार्ड के राकेश कुमार गुप्ता (32) बताया गया है। बताया जा रहा है कि यह युवक अपने साथियों के साथ नये साल के जश्न हेतु बिते कल सरलपाड़ा वनभोज के लिए गया था। जहां दोपहर को वनभोज स्थल पर एक नदी में नहाते वक्त फिसल कर बह गया। तथा पत्थरों में फंस गया। जैसे तैसे साथियों ने उसे बाहर निकाला तथा तुरंत कोकड़ाझाड़ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना को लेकर इलाके में शोक छाया हुआ है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें