असम को किसी भी समय मिल सकती है वैक्सीन: स्वास्थ्य मंत्री - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम को किसी भी समय मिल सकती है वैक्सीन: स्वास्थ्य मंत्री



शिवसागर। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया द्वारा कोरोना महामारी को रोकने के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इमरजेंसी प्रयोग की अनुमति दिए जाने के बाद से ही देश के अन्य हिस्सों की तरह असम में भी इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। इसको लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने सोमवार को अपनी बात मीडिया के जरिए रखी।


स्वास्थ्य मंत्री विश्वशर्मा ने  शिवसागर में मीडिया से बातचीत में कहा कि असम को भी अतिशीघ्र कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि असम वैक्सीन लेने के लिए तैयार है। इसके लिए ड्राई रन भी किया जा चुका, जिसमें हमें पूरी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि किसी भी समय हमें वैक्सीन मिल जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बयानों के अनुसार वैक्सीन पहले चिकित्सक व चिकित्साकर्मियों या अस्पताल के फ्रंट लाइन स्टाफ को ही दी जाएगी।


आने वाले समय में पुलिस, शिक्षक आदि जो सामाजिक और सार्वजनिक काम में नियोजित हैं, उन्हें दिया जाएगा। तृतीय चरण में वरिष्ठ नागरिक, हाई ब्लड प्रेसर, मधुमेह समेत अन्य जटिल रोगियों को वैक्सीन दिया जाएगा। सोमवार को गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित 2020 श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आज स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्रीय सरकार ने दो वैक्सीन के व्यवहार को अपनी इजाजत दे दिया है।


सरकार के इस निर्णय से देश में एक नये आशा का संचार हुआ है। इससे पूर्व अमेरीका, रूस और ब्रिटेन में एक-एक वैक्सीन का आविष्कार हुआ है। चौथी वैक्सीन का आविष्कार भारत ने किया है। यह आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का सपना हमने देखा था, 2021 के आरंभ में ही हमारे सामने साकार हो रहा है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें