गुवाहाटी। कामरूप (मेट्रो) जिला के तीन केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण का ड्राई रन को सफलता पूर्वक संपन्न किया गया।
राजधानी के गुवाहाटी के धीरेनपारा एफआरयू आर नटबमा पीएससी व आठगांव मारवाड़ी अस्पताल में सुबह 09 बजे कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन आयोजित किया गया। प्रत्येक केंद्र में टीकाकरण के लिए 25 लोगों को चुना गया था।
राज्य स्वास्थ्य सेवा संचालक मनींद्र नाथ नगटे, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के विशेष कार्यकारी अधिकारी पोमो बरुवा, सर्वजनिक टीकाकरण परियोजना के संयुक्त संचालिका डॉ विनीता गोस्वामी, राज्य कुलिंग अधिकारी विमान चौधरी और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ भवेंद्र कुमार दास ने सभी केंद्रों का दौरा कर ड्राई रन कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
ड्राई रन के दौरान प्रासंगिक केंद्रों में यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संस्था के प्रतिनिधि के साथ राज्य स्वास्थ्य अभियान के जिला परियोजना सचिव, जिला सूचना अधिकारी, जिला नगर स्वास्थ्य समन्वयक, जिला समन्वयक और सहकारी सूचना प्रबंधक भी मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए ड्राई रान कार्यक्रम को चालू किया था कि बिना किसी परेशानी के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका दिया जाए। वास्तविक टीका प्रदान करने को छोड़ और सभी प्रक्रिया इस ड्राई रन के दौरान पूरा किया गया।
ज्ञात हो कि अब तक बीते 02 जनवरी को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानापरा राज्य चिकित्सालय व सोनापुर जिला चिकित्सालय में ड्राई रन का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा किया गया था। (हि.स.)






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें