बीटीसी की नई सरकार ने पेश किया 1746 करोड़ 46 लाख 22 हजार रुपये का बजट - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बीटीसी की नई सरकार ने पेश किया 1746 करोड़ 46 लाख 22 हजार रुपये का बजट



कोकराझार। बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रमोद बोडो ने शुक्रवार को सदन में वर्ष 2020-21 के लिए 1746 करोड़ 46 लाख 22 हजार रुपये का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। जिसे सर्व सम्मित से सदन में पारित हो गया। नव गठित भाजपा, यूपीपीएल गठबंधन परिषद सरकार का एक दिवसीय बजट सत्र आयोजित किया गया था।


प्रमोद बोड़ो ने कहा कि बजट में शिक्षा, ग्राम विकास और यतायात पर अधिक जोर दिया। कुल 39 विभागों के लिए बजट पेश किया गया। वहीं सदन में विपक्षी पार्टी बीपीएफ को छोड़ सभी कार्यकारी पार्षद सदन में उपस्थित थे। बीपीएफ के पार्षद बजट सत्र के दौरान सदन में हिस्सा नहीं लिया।


बजट सत्र के बाद मीडिया के साथ बातचीत करते हुए प्रमोद बोड़ो ने कहा कि वन भोज छोड़ सभी को सदन में उपस्थित रहना चाहिये। पूर्व बीटीसी सरकार के 2300 करोड़ रुपये के ऋण के संबंध में कहा कि पूर्व बीपीएफ सरकार ने नई सरकार के लिए एक सुंदर उपहार छोड़ गयी है।


उन्होंने कहा कि हग्रामा मोहिलारी के आधीन लोक निर्माण विभाग में 1000 करोड़, सीडी विभाग के लिए 350 करोड़ रुपये,  इसके अलावा अन्य विभाग में अनेकों कर्जे छोड़ गये हैं। इन सभी कर्जों की जांच की जायेगी और जरूरत पड़ने पर सीएम विजिलेन्स व सीबीआई को इसकी जांच का आदेश दिया जायेगा और इस जांच में जो भी आरोपी साबित होगा सभी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```