रविन्द्र तोदी
गायों के विनीमय पर चल रहा हथियारों का खेल
पकड़ा गया संदिग्ध जेहादी आदम अली
बांग्लादेश में सक्रिय जेहादी ताकतों से हैं संबंध
गो तस्करी का धन हो रहा जेहादी गुटों को फाइनेंस
राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: एसपी आनंद मिश्रा
धुबड़ी। बांग्लादेश को हो रही गायो की तस्करी के मामले में धुबड़ी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई व आज कुख्यात गो माफिया आदम अली की दोबारा गिरफ्तारी के बाद जेहादी कनेक्शन का सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। तथा जेहादी तत्वों व हथियारों के लेन-देन के संबंध में खुफिया इनपुट धुबड़ी पुलिस के हाथ लगा है।जिसे लेकर सीमाई धुबड़ी जिले भर में सभी जांच एजेंसियां चौकन्नी हो गई है। धुबड़ी जिला पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि छानबीन से पता चला है कि जो शातिर आदम अली आज पकड़ा गया है दरअसल उसके जेहादी तत्वों से सीधे संबंध है। तथा गायों के विनीमय पर बांग्लादेश से जेहादी संगठनों द्वारा हथियारों की डील का खतरनाक खेल चल रहा है। वहीं गो माफिया द्वारा तस्करी से मिलने वाले पैसा जेहादी संगठनों को फाइनेंस किया जा रहा है।इस बात का भी खुलासा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही बड़ी पड़ताल व जांच के बाद यह तथ्य भी सामने आ रहे हैं। मालूम हो कि राज्य भर में गाय तस्करों का सबसे बड़ा सरगना व संदीग्ध जेहादी आदम अली को इससे पहले भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। परंतु लोअर हाईकोर्ट से उसने जैसे तैसे जमानत हासिल कर ली। और छूट गया।ईधर बिते सोमवार को बिस्कुट के चालान पर कंटेनर में लाई गई गायों की बड़ी खेप को असम पश्चिम बंगाल अंतरराज्यीय चेकगेट छागलिया में धुबड़ी पुलिस ने जब्त कर लिया। कंटेनर के चालक व खलासी की स्विकारोक्ति पर पुलिस ने आज फीर आदम अली को अंततः गिरफ्तार कर लिया। जो कि जमानत से छुटने के बाद और भी बड़े पैमाने पर गाय तस्करी में सक्रिय हो गया था। ईधर सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार धुबड़ी पुलिस गायों की तस्करी को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान छेड़े हुए हैं। आदम से कड़ाई से पूछताछ में जुटी हुई है। तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले ऐसे और भी कई नाम हैं जो पुलिस की रडार पर है। मालूम हो कि गाय तस्करी के मामले में जेहादी कनेक्शन व हथियारों के लेन-देन के खुलासे के बाद पुलिस समेत सरकारी सभी जांच एजेंसियां चौकन्नी हो गई है। तथा पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें