भारत मानवता की सेवा में हमेशा आगे रहेगा: डॉ हिमंत विश्वशर्मा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भारत मानवता की सेवा में हमेशा आगे रहेगा: डॉ हिमंत विश्वशर्मा



गुवाहाटी। देश के अन्य हिस्सों की तरह असम में भी कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। राजधानी के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) के 10 वरिष्ठ डॉक्टरों को वैक्सीन दी गई है। जीएमसीएच में असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने इस टीकाकरण के अभियान का शुभारंभ किया। 


इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “यह देश के लिए गर्व का दिन है। हमारे द्वारा लिए गए दोनों टीके भारत के हैं। हमने दुनिया के विकसित राष्ट्रों की अगुवाई की है कि कैसे मानवता की सेवा की जा सकती है। हमने आज दिखाया है कि भारत मानवता की सेवा में हमेशा आगे रहेगा। स्थानीय रूप से निर्मित टीकों के माध्यम से टीकाकरण अभियान ने दुनिया के लोगों की सेवा करने के लिए भारत की संस्कृति और दृढ़ संकल्प को साबित किया है। यह हमारे लिए एक महान और पवित्र क्षण है।”


डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने टीके के बाबत फर्जी खबरों के संबंध में कहा, “कोविड-19 की लड़ाई के दौरान भी हमें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमें फर्जी खबरों के जरिए हमारी लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश की गयी। आज असम के सबसे प्रमुख चिकित्सक वैक्सीन लेने के लिए आगे आए हैं और साबित किया है कि ऐसी खबरों का कोई आधार या वास्तविकता नहीं है। यह एक सुरक्षित टीका है और मानवता की सेवा के लिए बनाया गया है।”


असम के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी तक पहले चरण में लगभग 3 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। इनमें 1,90,000 स्वास्थ्य कार्यकर्ता और एक लाख पुलिस, अग्निशमन सेवा और सफाई कर्मचारी शामिल हैं। अगले चरण में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```