पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ



गुवाहाटी। दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लगभग 10.30 बजे किया। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू हो गया। इस कड़ी में पूर्वोत्तर के राज्यों में भी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। 


सिक्किम के एसटीएनएम अस्पताल में मेडिसिन विभाग के प्रमुख और कोविड-19 अस्पताल के क्लिनिकल एक्सीलेंस के नोडल अधिकारी डॉ सुरेश मदन रसाली को पहला टीका लगाया गया।


वहीं त्रिपुरा के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अगरतला में कोविड-19 का टीका लगाने का अभियान आरंभ किया गया। इस अभियान का शुभारंभ त्रिपुरा के पश्चिम जिला के गांधीग्राम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण केंद्र में हुआ।


अरुणाचल प्रदेश में नाहरलागुन के टॉमो रिबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंस (ट्रिम्स) में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। जबकि, मिजोरम के आइजोल सिविल अस्पताल में टीकाकरण के अभियान को शुरू किया गया। मिजोरम में आइजोल सिविल अस्पताल में हेल्थकेयर स्टाफ लालमुआनपुई को पहला टीका दिया गया।


मेघालय में 10 स्थानों पर टीकाकरण अभियान एक साथ आरंभ हुआ। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा अभियान के दौरान नेग्रिम्स अस्पताल में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री संगमा ने ट्वीट कर बताया कि राज्य के 10 स्थानों पर 832 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका दिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया है।


मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्यभर के 10 स्थानों पर टीकाकरण अभियान को शुरू किया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मणिपुर में 10 स्थानों पर 9617 स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका दिया जाएगा।


असम में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री सोनोवाल ने ट्वीट किया, “एएमसीएच, डिब्रूगढ़ को कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश आज सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक आरंभ किया है, यह हमें नए सिरे से कोरोनो वायरस से लड़ने और इसे हराने में मदद करेगा।”


नगालैंड में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री रियो ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान आरंभ हुआ। मुझे उम्मीद है कि यह सभी लोगों के पूर्ण स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```