कर्नाटकः विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में धमाका, 8 लोगों की मौत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कर्नाटकः विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में धमाका, 8 लोगों की मौत



बेंगलुरु। शिवमोगा जिले में गुरुवार रात विस्फोटक भरकर ले जा रहे ट्रक में भीषण धमाका होने से कम-से-कम 8 लोगों की मौत हो गयी। धमाके से आसपास की इमारतों व सड़कों को नुकसान पहुंचा है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- शिवमोगा में हुई घटना से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जल्द ठीक हो जाएं।


राजधानी बंगलुरु से तकरीबन 350 किमी दूर शिवमोगा के बाहरी इलाके हंसुर में गुरुवार रात ट्रक में भरकर ले जा रहे विस्फोटक में धमाका हो गया। बताया जाता है कि खनन के इस्तेमाल के लिए विस्फोटक ले जाया जा रहा था।


धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि आसपास के तमाम इलाकों में इसे महसूस किया गया। यहां तक कि शिवमोगा के करीब के चिकमगलुरु व दावणगेरे में भी इसे महसूस किया गया। धमाके से आसपास की सड़कों में दरारें आ गयी और इमारतों के शीशे टूट गए। शुरुआत में लोगों को भूकंप के झटके का आभास हुआ। हादसे में अभीतक 8 लोगों की मौत हुई है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```